आईपीएल 2023ः Match-25, SRH vs MI, Match Prediction: Who will win today’s IPL match between हैदराबाद और मुंबई?
आईपीएल 2023 का 25वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 18, 2023 4:21 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 25वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) और मुंबई इंडियंस(MI) के बीच 18 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर 5 विकेट से हराया था।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रनों से हराया था। दोनों ही टीमें इस वक्त पाइंट्स टेबल में आठवें और नौवें पायदान पर है। दोनों ही टीमें यह मैच जीतकर दो पॉइंट अर्जित कर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस
दिन और समय- 18 अप्रैल, शाम 7ः30 बजे
जगह- राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(SRH vs MI) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच धीमी है। इस मैदान पर गेंदबाजी करते समय स्पिनर एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे। यहां की पिच आम तौर पर स्पिनर्स के लिए काफी मददगार रहती है। हालांकि जब बल्लेबाज बीच में कुछ समय बिताते हैं, तो इस पिच पर रन बनाना आसान हो जाता है।
(SRH vs MI) सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad):
हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मॉर्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, मयंक मारकण्डे, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, उमरान मलिक।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians):
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, नेहल वढ़ेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जेनसेन।
SRH vs MI Probable Best Performers (संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)
संभावित बेस्ट बल्लेबाजः
हैरी ब्रूक
हैरी ब्रूक आईपीएल के शुरूआती तीन मुकाबलों में बुरी तरह फेल होते हुए नजर आए थे। लेकिन हैरी ब्रूक ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 55 गेंदो में 12 चौके और 3 छक्को की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी ओपनिंग करते हुए हैरी ब्रूक अपना यही फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाजः
मार्को जेनसेन
मार्को जेनसेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था। इसके अलावा हैदराबाद स्टेडियम में खेले गए पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मार्को जेनसेन ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिया था। मार्को जेनसेन मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी यही फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।