RR vs LSG आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच?

RR vs LSG, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

आईपीएल 2023 का 26वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

RR vs LSG, Match Prediction (Photo Source: Twitter)
RR vs LSG Today’s Match Prediction (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का 26वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 19 अप्रैल को जयपुर में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट से जीत हासिल की थी।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। राजस्थान रॉयल्स इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ पहले और लखनऊ सुपर जायंट्स 6 अंको के साथ दूसरे पायदान पर है। दोनों ही टीमें मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

दिन और समय- 19 अप्रैल, शाम 7ः30 बजे

जगह- सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम, जयपुर

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा

(RR vs LSG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

सवाई मानसिंह स्टेडियम की सतह एक समान उछाल के साथ एक तेज आउटफील्ड प्रदान करने के लिए जानी जाती है। जो बल्लेबाजों को एक बार सेट होने के बाद जल्दी से रन बनाने में सक्षम बनाती है। मैदान के इतिहास को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए नजर आ सकते हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों (RR vs LSG) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals):

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), देवदत्त पाडिक्कल, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, एडम जाम्पा, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants):

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोणी, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), युद्धवीर सिंह, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।

RR vs LSG Probable Best Performers (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी):

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter):

जोस बटलर (Jos Buttler):

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जोस बटलर पिछले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। आईपीएल के इस सीजन में पांच मुकाबलों में जोस बटलर ने अब तक 205 रन बनाए हैं। होम ग्राउंड में जोस बटलर का बल्ला चलते हुए नजर आ सकता है।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler)

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal):

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल के इस सीजन में पांच मुकाबलों में अब तक 11 अपने नाम किया है। चहल पर्पल कैप की रेस में इस वक्त पहले पायदान पर है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चहल ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। लखनऊ के खिलाफ आगामी मुकाबले में भी चहल फॉर्म बरकरार रख शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।

RR vs LSG, मैच प्रडिक्शन, चेज करने वाली टीम जीत सकती है मैच:

राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

close whatsapp