RCB vs PBKS Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 27वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 20, 2023 1:36 अपराह्न

आईपीएल 2023 में 20 अप्रैल का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए पिछले पांच मुकाबलों में पंजाब ने चार और RCB ने मात्र एक बार जीत दर्ज की है। पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 6 अंको के साथ पांचवे पायदान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 अंको के साथ आठवें पायदान पर है। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में मजबूती बनाना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स
दिन और समय- 20 अप्रैल, दोपहर 3ः30 बजे
जगह- आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली
लाइव स्ट्रीमिंग– स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(RCB vs PBKS) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों को ज्यादा सहायता प्रदान करती है। लेकिन यहां की पिच टी-20 में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर उछाल अच्छी मिलती है जिसके चलते एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरूआत में अच्छी सहायता मिलती है। लेकिन जैसे ही खेल आगे बढ़ता है पिच सपाट हो जाता है और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है।
(RCB vs PBKS) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB):
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, माहिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, विजय कुमार।
पंजाब किंग्स (PBKS):
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉट, सिकंदर रज़ा, सैम करन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरूख खान, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाड़ा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
RCB vs PBKS Probable Best Performers (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी):
संभावित बेस्ट बल्लेबाजः
ग्लेन मैक्सवेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 36 गेंदो में 3 चौके और 8 छक्को की मदद से 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाजः
कगिसो रबाड़ा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 4 ओवर में 34 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किया था। पंजाब किंग्स के लिए रबाड़ा लगातार शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। RCB के खिलाफ मुकाबले में कगिसो रबाड़ा शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।