DC vs KKR, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 28वां मैच दिल्ली और कोलकाता के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 20, 2023 11:19 पूर्वाह्न

Kolkata Knight Riders (KKR) and Delhi Capitals (DC) Match Prediction: आईपीएल के जारी सीजन के इस हफ्ते के पहले डबल हेडर का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 20 अप्रैल, गुरूवार को अरूण जेटली स्टेडियम में होगा।
तो वहीं इस मैच में एक दूसरे का सामना करने से पहले दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार कर आ रही है। इसलिए मैच में जीत दर्ज कर दिल्ली अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी, तो केकेआर को मैच में अपनी तीसरी जीत की तलाश होगी। गौरतलब है कि दिल्ली ने अभी तक पांच मैच खेल लिए हैं, लेकिन अभी तक एक मैच मे वह जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
मैच जानकारी (Match Details):
तारीख व दिन– 20 अप्रैल, गुरूवार
स्थान- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
मैच शुरू होने का समय– शाम 7.30 बजे
मौसम– साफ रहेगा
किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– कोलकाता
मैच के लिए दोनों टीमों (DC vs KKR) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):
दिल्ली कैपिटल्स (DC):
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, मनीष पांडे, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नाॅर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान और खलील अहमद।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):
रहमनउल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), एन जगदीशन, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन और वरुण चक्रवर्ती।
DC vs KKR पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
बता दें कि दिल्ली में खेले गए पिछले मैच में स्पिनर गेंदबाजों को काफी मदद मिलती हुई नजर आई थी। इस हिसाब से कोई भी टीम टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगी। खेल आगे बढ़ने के साथ गेम और स्लो हो सकता है। पहली पारी में स्कोर 160 रन बनने की उम्मीद।
DC vs KKR मैच प्रडिक्शन, चेज करने वाली टीम जीत सकती है मैच:
कोलकाता नाइट राइडर्स टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी और दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 30 से 40 और कुल स्कोर 145 से 165 रनों के बीच बना सकती है। मैच में कोलकाता की जीत होगी।
तो वहीं कोलकाता दूसरी स्थिति में टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है और पावरप्ले में 45 से 55 और कुल स्कोर 160 से 180 रनों के बीच बना सकती है। मैच में केकेआर की जीत होगी।