CSK vs PBKS, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 41वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 30, 2023 12:21 pm

आईपीएल 2023 का 41वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच एमए. चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 32 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 56 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त 8 मैचों में पांच जीत और 10 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर हैं। वहीं पंजाब किंग्स 8 मैचों में चार जीत और 8 अंको के साथ छठे पायदान पर हैं। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में आगे बढ़ना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
दिन और समय- 30 अप्रैल, दोपहर 3ः30 बजे
जगह- एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(CSK vs PBKS) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
एमए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच आईपीएल 2023 के इस सीजन में अब तक बल्लेबाजों का समर्थन करते हुए नजर आई है। तेज गेंदबाज भी इस पिच पर अच्छा खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुन सकते हैं।
(CSK vs PBKS) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (Head to Head)
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स आईपीएल लीग में अब तक कुल 27 बार टकराई है। जिसमें 15 बार चेन्नई सुपर किंग्स और 12 बार पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की है।
(CSK vs PBKS) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स फुल स्क्वॉड (Full squad)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, ऋतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, शुभ्रांशु सेनापति, अजय मंडल, बेन स्टोक्स, कनुमुरी भगत वर्मा, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, मोइन अली, निशांत सिंधू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, डेवॉन कॉनवे, महेंद्र सिंह धोनी, आकाश सिंह, दीपक चाहर, महिश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरेकर, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे
पंजाब किंग्स (PBKS):
अथर्व तायड़े, भानुका राजपक्षे, हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरूख खान, शिखर धवन (कप्तान), शिवम सिंह, गुरनूर बरार, लियम लिविंगस्टोन, मैच शॉट, मोहित राठी, ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा, जीतेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, बतलेज सिंह, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाड़ा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, विध्वथ कावेरप्पा
(CSK vs PBKS) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
ऋतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), महिश तीक्षणा, मथिशा पथिराना, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह
पंजाब किंग्स (PBKS):
प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायडे, सिकंदर रजा, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरूख खान, राहुल चाहर, कगिसो रबाड़ा, अर्शदीप सिंह।
(CSK vs PBKS Probable Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
डेवॉन कॉनवे:
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में डेवॉन कॉनवे 16 गेंदो में मात्र 8 रन ही बना पाए थे। ऑरेंज कैप की सूची में 8 मैचों में 322 रन के साथ डेवॉन कॉनवे तीसरे पायदान पर है। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेवॉन कॉनवे ने 57 गेंदो में 77 रनों की पारी खेली थी। पंजाब किंग्स के खिलाफ भी डेवॉन कॉनवे शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
रवींद्र जडेजा:
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 22 रन और 3 विकेट अपने नाम कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। चेपॉक स्टेडियम में वापस से रवींद्र जडेजा शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।