CSK vs LSG, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 45वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - May 2, 2023 4:18 pm

आईपीएल 2023 का 45वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच इकाना स्पोर्ट्स सिटी में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 18 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को भी पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमों के बीच हुए इस सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रनों से जीत दर्ज की थी। लखनऊ सुपर जायंट्स इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 10 अंको के साथ तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंको के साथ चौथे पायदान पर हैं। CSK एक ओर मजबूत नजर आ रही है वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स इस वक्त मुसीबतों से घिरी हुई है क्योंकि कप्तान केएल राहुल चोटिल हैं। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
दिन और समय- 3 मई, दोपहर 3ः30 बजे
जगह- भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्पोर्ट्स सिटी, लखनऊ
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(CSK vs LSG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए पिछले मैच में रन काफी ज्यादा मुश्किल से बनते हुए नजर आए थे। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बोर्ड पर लगाए थे। आगामी मुकाबले में भी बल्लेबाज इस पिच पर स्ट्रगल करते हुए नजर आ सकते हैं, क्योंकि पिच काफी ज्यादा धीमी है।
स्पिनर्स के लिए यह पिच अनुकूल मानी जाती है, लेकिन तेज गेंदबाज भी इस पिच पर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 158 रन है। टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले गेंदबाजी का निर्णय ले सकते हैं।
(CSK vs LSG) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें CSK ने एक और LSG ने एक बार जीत दर्ज की है।
(CSK vs LSG) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वॉड
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, ऋतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, शुभ्रांशु सेनापति, अजय मंडल, बेन स्टोक्स, कनुमुरी भगत वर्मा, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, मोइन अली, निशांत सिंधू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, डेवॉन कॉनवे, महेंद्र सिंह धोनी, आकाश सिंह, दीपक चाहर, महिश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरेकर, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):
आयुष बडोणी, केएल राहुल (कप्तान), मनन वोहरा, डेनियल सेम्स, दीपक हुड्डा. करन शर्मा, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक माकंड, रोमारियो शेफर्ड, स्वपनिल सिंह, निकोलस पूरन, क्विंटन डिकॉक, अमित मिश्रा, अर्पित गुलेरिया, आवेश खान, जयदेव उनादकट, मार्क वुड, मोहसीन खान, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह
(CSK vs LSG) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), महिश तीक्षणा, मथिशा पथिराना, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, आयुष बडोणी, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, यश ठाकुर
(CSK vs LSG Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
डेवॉन कॉनवे:
पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में डेवॉन कॉनवे ने 52 गेंदो में 16 चौके और एक छक्के की मदद से 92 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ऑरेंज कैप की रेस में 9 मैचों में 414 रन बनाकर डेवॉन कॉनवे इस वक्त चौथे पायदान पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी डेवॉन कॉनवे शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
रवींद्र जडेजा:
पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया था। इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिनरों को सहायता प्रदान करते हुए नजर आती है। इसलिए रवींद्र जडेजा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।