RR vs GT, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 48वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - May 5, 2023 5:17 pm

आईपीएल 2023 का 48वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए दोनों ही टीमें यह मुकाबला जीतना चाहेगी। इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीत हासिल की थी। गुजरात टाइटंस इस वक्त 12 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान वहीं राजस्थान रॉयल्स 10 अंको के साथ चौथे पायदान पर है।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस
दिन और समय- 5 मई, शाम 7ः30 बजे
जगह- सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम, जयपुर
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(RR vs GT) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
सवाई मानसिंह स्टेडियम की सतह एक समान उछाल के साथ एक तेज आउटफील्ड प्रदान करने के लिए जानी जाती है। जो बल्लेबाजों को एक बार सेट होने के बाद जल्दी से रन बनाने में सक्षम बनाती है। मैदान के इतिहास को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए नजर आ सकते हैं।
(RR vs GT) राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (Head to Head)
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल लीग में अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें गुजरात टाइटंस ने तीन और राजस्थान रॉयल्स ने एक बार जीत दर्ज की है।
(RR vs GT) राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस फुल स्क्वॉड (Full Squad)
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals):
देवदत्त पाडिक्कल, जो रूट, शिमरन हेटमायर,यशस्वी जायसवाल, अब्दुल बजिथ, आकाश वशिष्ठ, डोनोवन फेरेइरा, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, धुव जुरेल, जोस बटलर, कुणाल सिंह राठौर, संजू सैमसन, एडम जेम्पा, केसी कैरियप्पा, केएल असिफ, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, मुरूगन अश्विन, नवदीप सैनी, ओबेड मैकॉय, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल
गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans):
अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, दासुन शनाका, हार्दिक पांड्या (कपतान), ओडियन स्मिथ, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, श्रीकर भरत, मैथ्यू वेड, उरविल पटेल, अलजारी जोसेफ, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, साई किशोरे, शिवम मावी, यश दयाल।
(RR vs GT) राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals):
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), देवदत्त पाडिक्कल, जेसन होल्डर, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans):
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल
(RR vs GT Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
यशस्वी जायसवाल:
यशस्वी जायसवाल ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 62 गेंदो में 16 चौके और 8 छक्को की मदद से 124 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। यश्सवी जायसवाल इस वक्त ऑरेंज कैप की रेस में 428 रनों के साथ दूसरे पायदान पर है। यशस्वी जायसवाल गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
मोहम्मद शमी:
मोहम्मद शमी ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया था। मोहम्मद शमी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
राजस्थान रॉयल्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।