IPL 2025: 5 भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले लेंगे!
Here's List of 5 Indian players who might retire after IPL 2025। इस आर्टिकल में हम उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जो आईपीएल 2025 के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे!
अद्यतन - जनवरी 29, 2025 5:18 अपराह्न

5 Indian players who might retire after IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का नया सीजन 21 मार्च से शुरू होने वाला है और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस शानदार मुकाबले के लिए कमर कस रहे हैं। इस सीजन हम IPL 2025 में कई उभरते खिलाड़ियों का डेब्यू देखेंगे। हालांकि, यह सीजन कुछ खिलाड़ियों के लिए आखिरी भी साबित हो सकता है।
सालों-साल इस लीग में हमें इंटरटेन करने वाले कुछ भारतीय क्रिकेटर्स इस सीजन के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जो आईपीएल 2025 के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
Here’s List of 5 Indian players who might retire after IPL 2025? (5 भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले सकते हैं)
5. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

संन्यास की बात हो और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बात न हो ऐसा नहीं हो सकता। धोनी इस साल Uncapped Players की केटेगरी में खेल रहे हैं। वहीं, 43 साल के धोनी पिछले सीजन में घुटने की दर्द के कारण फील्ड पर काफी संघर्ष करते पाए गए थे।
उन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में इस बात के संकेत दे दिए थे कि वह IPL 2025 अपने फैंस के लिए खेलेंगे। उसके बाद शायद वह रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी संन्यास लेंगे या वह एक और सीजन खेलते हुए दिखाई देंगे।