RCB vs MI, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - May 8, 2023 6:05 pm

आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से हारा था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 10 अंको के साथ पांचवे और मुंबई इंडियंस 10 अंको के साथ छठे पायदान पर है। प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए दोनों ही टीमों के लिए आगामी मुकाबला काफी ज्यादा अहम है। दोनों टीमों के बीच इस सीजन हुए पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
दिन और समय- 9 मई, शाम 7ः30 बजे
जगह- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(RCB vs MI) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को अधिक सहायता प्रदान करते हुए नजर आती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 185 रन है। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।
(RCB vs MI) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल लीग में अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 17 और RCB ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
(RCB vs MI) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस फुल स्क्वॉड:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB):
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), सुयश प्रभुदेसाई, विराट कोहली, डेविड विली, ग्लेन मैक्सवेल, माहिपाल लोमरोर, मनोज भांगड़े, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, सोनू यादव, वानिंदु हसरंगा, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, फिन एलन, आकाश दीप, अविनाश सिंह, हर्षल पटेल, हिमांशु शर्मा, जोश हेजलवुड, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, राजन कुमार, सिद्धार्थ कौल, विजय कुमार वैशाक, वेन पार्नेल
मुंबई इंडियंस (MI):
डेवल्ड ब्रेविस, नेहल वढ़ेरा, रमनदीप सिंह, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, कैमरून ग्रीन, राघव गोयल, शाम्स मुलानी, टिम डेविड, इशान किशन, विष्णु विनोद, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, डुवान जेनसेन, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनड्रॉर्फ, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला
(RCB vs MI) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB):
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, माहिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल
मुंबई इंडियंस (MI):
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढ़ेरा, तिलक वर्मा, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, अरशद खान, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर
(RCB vs MI Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
विराट कोहली:
विराट कोहली ने पिछले मैच में 46 गेंदो में 55 रनों की पारी खेली। आईपीएल के इस सीजन में 10 मैचों में 419 रन बनाकर विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे पायदान पर है। विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
पीयूष चावला:
पीयूष चावला ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया था। पीयूष चावला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ वानखेड़े के मैदान में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।