IPL 2023: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद नटराजन की बेटी से खेलते दिखे एमएस धोनी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद नटराजन की बेटी से खेलते दिखे एमएस धोनी 

घटना की वीडियो को ट्विटर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया है। 

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter)
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, SRH vs CSK: आईपीएल 2023 का 29वां मैच कल 21 अप्रैल, शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपाॅक स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि सीएसके की शानदार जीत के बाद टीम के कप्तान टी नटराजन की छोटी से बेटी से प्यारी बात करते हुए नजर आए हैं।

तो वहीं इस घटना की वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर साझा की है, जिसमें वह नटराजन की छोटी सी बेटी से प्यारी बात करते हुए नजर आते हैं और उनके हाई-फाइव देने के लिए भी कहते हैं।

साथ इस दौरान धोनी नटराजन के परिवार के साथ एक फोटो भी खिचाते हैं। दूसरी तरफ इस वीडियो को शेयर करते वक्त चेन्नई ने कैप्शन में लिखा- आपका दिन बनाने के लिए कुट्टी चटनी की खुराक

देंखे चेन्नई सुपर किंग्स की सोशल मीडिया पोस्ट

चेन्नई और हैदराबाद, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में सीएसके ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, तो हैरी ब्रूक ने 18, राहुल त्रिपाठी ने 21, एडेन मार्करम ने 12 और हेनरिक क्लासेन ने 17 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं आपको मैच में सीएसके की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और आकाश सिंह, महेश तीक्ष्णा व मथिशा पाथिराना को एक-एक विकेट मिला।

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 135 रनों के मामूली लक्ष्य को धोनी एंड कंपनी ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि सीएसके की ओर से पहले विकेट के लिए डेवाॅन काॅन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ की ओर से 87 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली और मैच को दोनों ने हैदराबाद की पहुंच से दूर कर दिया।

गायकवाड़ 35, अजिंक्य रहाणे 9 और अंबाती रायडु 9 रन बनाकर आउट हुए तो काॅन्वे 77* और मोईन अली 6* रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं आपको हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो सिर्फ मयंक मार्कंडे ही दो विकेट निकाल पाए।

close whatsapp