GT vs MI: गुजरात ने मुंबई को एकतरफा अंदाज में 62 रनों से हराया, फाइनल में होगी चेन्नई से भिड़ंत
गुजरात की ओर से गिल ने खेली शतकीय पारी
अद्यतन - मई 27, 2023 12:17 पूर्वाह्न

IPL 2023 Qualifier 2, GT vs MI: आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालिफायर मैच आज 26 मई, शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में गुजरात ने मुंबई को 62 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब उसका फाइनल मैच में 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से सामना होगा।
गौरतलब है कि गुजरात की जीत में पहले उनके बल्लेबाजों और उसके बाद गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि मैच में गिल ने 129 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली तो उसके बाद गेंदबाजी में मोहित शर्मा ने 2.2 ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, दूसरे क्वालिफायर मैच का हाल:
बता दें कि मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं और पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस शुभमन गिल की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाती है।
मैच में गिल 60 गेंदों में 129 रनों की बेहतरीन पारी खेलते है और अपनी इस पारी के दौरान वह 7 चौके और 10 छक्के लगाते हैं। तो वहीं गिल के अलावा गुजरात की ओर से साई सुदर्शन 43 और हार्दिक पांड्या 28* रनों की शानदार पारी खेलते हैं। साथ ही आपको मुंबई की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो आकाश मधवाल और पीयूष चावला ही 1-1 विकेट अपने नाम कर पाए।
इसके बाद गुजरात से मिले 234 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने मुंबई की टीम उतरी तो वह 18.2 ओवर में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को 62 रनों से गंवा दिया। बता दें कि मुंबई की ओर से कैमरन ग्रीन ने 30, सूर्यकुमार यादव ने 61 और तिलक वर्मा ने 43 रनों का योगदान दिया।
दूसरी ओर आपको गुजरात की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो मोहित शर्मा के 5 विकेट के अलावा मोहम्मद शमी और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा एक विकेट जोशुआ लिटिल को भी मिला।
गुजरात की जीत पर फैंस के रिएक्शन
🛳️⚓ pic.twitter.com/x8tV5gLzH8
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 26, 2023
The 𝗙𝗜𝗡𝗔𝗟𝗜𝗦𝗧𝗦 of #TATAIPL 2023 🏆
It's going to be the Chennai Super Kings facing the Gujarat Titans in the summit clash 🙌
BRING. IT. ON 😍 pic.twitter.com/FYBhhsN808
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2023
March 31st, 2023: Gujarat Titans faced Chennai Super Kings in the first game of IPL.
May 27th, 2023: Gujarat Titans will face Chennai Super Kings in the final game of IPL.
Hardik Pandya 🤝MS Dhoni#HardikPandya #MSDhoni #GTvsCSK #IPL2023 #IPLFinal #Cricket pic.twitter.com/mL9AoiI1b0
— Wisden India (@WisdenIndia) May 26, 2023
Hardik Pandya's Gujarat Titans knocked his former team out of the tournament in the Qualifier 2.
📸: IPL/BCCI#HardikPandya #IPL #IPL2023 #Cricket #CricTracker #GujaratTitans pic.twitter.com/86IbsdmLRR
— CricTracker (@Cricketracker) May 26, 2023
The bromance in Gujarat Titans. pic.twitter.com/uHUmSGo9z1
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 26, 2023
Instagram Story from King for prince ❤#GTvMI pic.twitter.com/JlqEcoaxTY
— Gujarat Titans (@Gujrat_titans_) May 26, 2023
Gujarat Titans are through to the Final of IPL 2023.
It's CSK Vs GT on Sunday! pic.twitter.com/Y3Hs3GuVOS
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 26, 2023
𝐓𝐇𝐄 𝐆𝐑𝐀𝐍𝐃 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋𝐄… 𝐇𝐄𝐑𝐄 𝐖𝐄 𝐂𝐎𝐌𝐄! 💪🏻🤩💥#GTvMI | #PhariAavaDe | #TATAIPL 2023 Playoffs | #Qualifier2 pic.twitter.com/iRuUfWaEAg
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 26, 2023
2nd consecutive Final for Gujarat Titans.
They participated in just 2 seasons and qualified in both the Finals with a Trophy. Unbelievable consistency by Hardik led and Nehra coached GT. pic.twitter.com/R2xAVpK3rK
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 26, 2023
2nd consecutive Final for Gujarat Titans.
They participated in just 2 seasons and qualified in both the Finals with a Trophy. Unbelievable consistency by Hardik led and Nehra coached GT. pic.twitter.com/R2xAVpK3rK
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 26, 2023