रोहित या विराट के लिए नहीं, सिर्फ और सिर्फ धोनी के लिए एयरपोर्ट पर भी फैन्स थम जाते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित या विराट के लिए नहीं, सिर्फ और सिर्फ धोनी के लिए एयरपोर्ट पर भी फैन्स थम जाते हैं

CSK टीम ने हाल ही में एक वीडियो किया सोशल मीडिया पर शेयर।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

IPL के हर सीजन के साथ CSK के कप्तान धोनी का क्रेज अलग लेवल पर जा रहा है, साथ ही IPL 2023 में धोनी हर जगह अपने फैन्स से घिरे हुए रहते हैं। फैन्स मैदान पर सिर्फ धोनी की बल्लेबाजी का इंतजार करते हैं, तो होटल या एयरपोर्ट से भी उनका कोई ना कोई वीडियो सामने आ ही जाता है।

धोनी की टीम ने टॉप में खत्म किया लीग स्टेज

दूसरी ओर साल 2022 में CSK टीम ने काफी ज्यादा ही निराश किया था, लेकिन इस साल धोनी की कप्तानी वाली ये टीम अपने पुराने रंग में दिखी और लीग स्टेज खत्म होने के बाद CSK ने अंक तालिका में टॉप 2 में अपने सफर को खत्म किया।

फैन्स एयरपोर्ट पर भी घंटों इंतजार करते हैं धोनी के लिए

*CSK टीम ने हाल ही में एक वीडियो किया सोशल मीडिया पर शेयर।
*वीडियो में CSK टीम लौटी है चेन्नई, प्लेऑफ मुकाबलों के लिए।
*धोनी की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार कर रहे थे कई फैन्स।
*माही ने एयरपोर्ट से निकलते हुए फैन्स की तरफ किया हाथ से इशारा।

एयरपोर्ट से धोनी का ये वीडियो आया है सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

अब गुजरात से होगा CSK टीम का सामना

वहीं अब कल से यानी की 23 मई से IPL 2023 के प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे, जहां पहले क्वालीफायर में गुजरात टीम का सामना CSK से होगा और ये मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले लीग का पहला मैच भी इन दोनों टीमों के बीच ही खेला गया था।

प्लेऑफ की गणित कुछ इस तरह से है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp