LSG vs MI: मुंबई ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को 81 रनों से रौंदते हुए क्वालिफायर 2 में बनाई जगह  - क्रिकट्रैकर हिंदी

LSG vs MI: मुंबई ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को 81 रनों से रौंदते हुए क्वालिफायर 2 में बनाई जगह 

मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने झटके पांच विकेट

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter/IPL)
Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter/IPL)

IPL 2023 Eliminator, LSG vs MI: आईपीएल के जारी 16वें सीजन का एलिमिनेटर मैच आज 24 मई, बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बता दें कि चेपाॅक स्टेडियम में पर खेले गए इस मैच में मुंबई ने लखनऊ को 81 रनों से हराकर क्वालिफायर 2 में जगह बना ली है। तो वहीं एमआई का सामना अब 26 मई को गुजरात टाइटंस से होगा।

बता दें कि पहले बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद, मुंबई को जीत दिलाने में आकाश मधवाल ने बेहतरीन गेंदबाजी कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैच में आकाश ने आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 3.3 ओवर में 5 रन देकर पांच विकेट निकाले।

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस, एलिमिनेटर मैच का हाल:

बता दें कि मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। हालांकि, इशान किशन (15) और रोहित शर्मा (11) के जल्दी आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन के 41, सूर्यकुमार यादव के 33, तिलक वर्मा के 26 और नेहाल वढेरा के 12 गेंदों में 23 रनों के दम पर MI ने अच्छी वापसी की।

सात ही आपको मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो पावरप्ले में एमआई के दो विकेट निकालने के बाद उनके गेंदबाज ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। मैच में एलएसजी की ओर से नवीन उल हक ने 4, यश ठाकुर ने 3 और मोहसिन खान ने 1 विकेट निकला।

दूसरी ओर मुंबई से मिले 183 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में मात्र 101 रनों पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ की ओर से सिर्फ मार्कस स्टोइनिस ही 40 रनों की बड़ी पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नही बना सका। तो वहीं आपको मुंबई की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो आकाश मधवाल के 5 विकेट के अलावा क्रिस जाॅर्डन व पीयूष चावला को 1-1 विकेट मिला।

देंखे मुंबई की जीत पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/Rohitsharmafann/status/1661432370782937088?s=20

https://twitter.com/Legitimate_Guy/status/1661434044880654336?s=20

close whatsapp