MI vs SRH: मुंबई ने हैदराबाद को 14 रनों से हराया, कैमरन ग्रीन ने किया शानदार प्रदर्शन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

MI vs SRH: मुंबई ने हैदराबाद को 14 रनों से हराया, कैमरन ग्रीन ने किया शानदार प्रदर्शन 

कैमरन ग्रीन ने 64 रन बनाने के अलावा 1 बड़ा विकेट भी निकाला

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter)
Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, MI vs SRH: आईपीएल 2023 का 25वां मैच आज 18 अप्रैल, मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में मुंबई ने हैदराबाद को 14 रनों से हराकर, टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

गौरतलब है कि मुंबई को यह मैच जिताने में हरफनमौला खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन किया, पहले उन्होंने 40 गेंदों में 64 रनों की नाबाद पारी खेली तो उसके बाद गेंदबाजी में 4 ओवर में 29 रन देकर एडेन मार्करम (22) का महत्वपूर्ण विकेट निकाला।

बता दें कि आखिरी ओवर में हैदराबाद को 20 रनों की जरूरत थी, पर मुंबई की ओर से आईपीएल का दूसरा मैच ही खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन ही दिए, और मुंबई ने मैच को 14 रन से अपने नाम कर लिया।

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच, पहली पारी:

बता दें कि मैच में हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमरन ग्रीन के नाबाद 64 रन रनों की पारी की बदौलत मैच में 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।

इसके अलावा इशान किशन ने 38, रोहित शर्मा ने 28 और तिलक वर्मा ने 37 रनों का योगदान दिया। तो वहीं आपको सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो मार्को यान्सेन ने 2 और भुवनेश्वर कुमार व टी नटराजन ने क्रमश: 1-1 विकेट लिया।

दूसरी ओर मुंबई से मिले 193 रनों का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में ऑलआउट हो गई और मैच को 14 रन से गंवा दिया। मैच में हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा 48 रन मयंक अग्रवाल ने बनाए, तो एडेन मार्करम ने 22 और हेनरिक क्लासेन ने 36 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा और कोई खिलाड़ी ज्यादा रन नहीं बना सका। दूसरी तरफ आपको मुबंई की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो जेसन बेहरेनड्राॅर्फ, पीयूष चावला व रिले मेरीडिथ ने 2-2 विकेट लिए और अर्जुन तेंदलुकर व कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।

देंखे मुंबई की जीत पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/_mystry_girl/status/1648387958289072131?s=20

https://twitter.com/SalNahiSALAAR69/status/1648387899292008448?s=20

https://twitter.com/justvoot/status/1648387895420395529?s=20

close whatsapp