PBKS vs KKR Match Prediction – Who will win today's आईपीएल match?

आईपीएल 2023: Match 2, PBKS vs KKR Match Prediction – Who will win today’s IPL match between पंजाब vs कोलकाता?

आईपीएल 2023 के पहले डबल हेडर में आमने-सामने होंगे कोलकाता और पंजाब 

PBKS vs KKR Match Prediction
PBKS vs KKR Match Prediction (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का सामना होने वाला है। बता दें कि इस सीजन के पहले डबल हेडर में दोनों टीमें 1 अप्रैल को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस ब्रिंदा स्टेडियम में भिड़ते हुए नजर आएंगी।

पिछले सीजन दोनों ही टीमों ने खराब प्रदर्शन कर, अंकतालिका में अंतिम पांच में फिनिश किया था और प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। तो वहीं इस बार दोनों ही टीमें नई क्लेवर और नए तेवर के साथ मैदान पर मैच खेलती हुई नजर आएंगी।

साथ ही दोनों ही टीमों की लीडरशिप में भी बदलाव फैंस को देखने को मिला है। पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन तो कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान नीतीश राणा के हाथों में होगी। दूसरी तरफ इस पहले ही मैच में दोनों ही टीमों में से कोई एक, जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी शुरूआत करेगी।

(PBKS) बनाम (KKR) मैच विवरण:

वेन्यू- पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस ब्रिंदा स्टेडियम, मोहाली

तारीख व समय- 1 अप्रैल, शनिवार

टेलिकास्ट और लाइव स्ट्रीम डिटेल्स- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा

PBKS vs KKR पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

बता दें कि मोहाली के मैदान पर अब तक 55 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 24 तो दूसरी बारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 31 बार मैच जीते हैं। पिछले पांच टी-20 मैचों में यहां का औसत स्कोर 140 रहा है। पिच से गेंदबाजों को मदद मिल सकती है और टाॅस जीतकर कप्तान बल्लेबाजी का फैसला कर सकता है।

PBKS vs KKR संभावित प्लेइंग XI (Probable Playing XIs)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):

रिंकू सिहं, नीतीश राणा (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, एन जगदीशन, रहमनुल्लाह गुरबाज, शार्दुल ठाकुर, लाॅकी फर्ग्यूसन, वरूण चक्रवर्ती और उमेश यादव।

पंजाब किंग्स (PBKS):

शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, भानुका राजपक्षे, सिकंदर रजा, सैम करन, ऋषि धवन, मैथ्यू शाॅर्ट, जितेश शर्मा, हरपीत बरार, राहुल चहर और अर्शदीप सिंह।

आज के मैच की भविष्यवाणी (Today’s Match Prediction):

पंजाब किंग्स मैच जीत सकती है

बता दें कि मैच में पंजाब किंग्स टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला कर सकती है। पावरप्ले में कोलकाता सिर्फ 30 से 35 रन व टोटल रन 160 से 180 के बीच बना सकती है। मैच में पंजाब किंग्स जीत दर्ज करेगी।

दूसरी तरफ अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टाॅस जीतते हैं तो वे भी गेंदबाजी करने का फैसला करेंगे, पंजाब किंग्स पावरप्ले में 40-60 रन तो टोटल 170 से 190 रन बना सकती है। इसके बाद भी मैच में पंजाब किंग्स द्वारा जीत दर्ज करने की संभावना है।

close whatsapp