IPL Playoffs Tickets 2023: क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर के लिए टिकट ऑनलाइन बुक करें, स्टेप-BY-स्टेप प्रोसेस

IPL 2023 Playoffs Tickets: जानें कैसे ले सकते हैं IPL के क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों के मैच टिकट

क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबला 23 और 24 मई को चेन्नई में खेला जाएगा

IPL Playoffs Tickets 2023, IPL Playoffs Tickets, IPL 2023 Playoffs Ticket Booking Online, Qualifier 1 & Eliminator IPL Ticket 2023 Online Booking, IPL 2023
IPL and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

Qualifier 1 & Eliminator IPL Ticket 2023 Online Booking: आईपीएल के जारी 16वें सीजन में क्रिकेट फैंस को दिन-प्रतिदिन रोमांच और थ्रिलर देखने को मिल रहा है। बता दें कि लीग स्टेज का सिर्फ आखिरी हफ्ता चल रहा है और अभी भी पता नहीं हैं कि कौनसी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी और कौनसी नहीं।

गौरतलब है कि 64 मैच होने के बाद गुजरात टाइटंस ही सबसे ऊपर है और क्वालिफायर 1 खेलती हुई नजर आ रही है। तो वहीं अभी तक दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबला क्रमश: 23 और 24 मई को चेन्नई में खेला जाएगा, तो क्वालिफायर 2 और फाइनल मैच क्रमश: 24 और 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सवाल आ रहा होगा वे आखिर कैसे आईपीएल 2023 के होने वाले प्लेऑफ मैचों की टिकट प्राप्त कर सकते हैं? तो आइए जानते हैं-

IPL 2023 Playoffs Match की जानकारी:

Match Date Venue  Time
क्वालिफायर 1 23 मई, मंगलवार एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई 7:30 PM
एलिमिनेटर 24 मई, बुधवार एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई 7:30 PM
क्वालिफायर 2 26 मई, शुक्रवार नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 7:30 PM
फाइनल 28 मई, रविवार नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 7:30 PM

IPL 2023 Qualifier 1 और Eliminator मैच की टिकट प्राइस (स्टैंड वाइस):

स्टैंड

ब्रिकी का माध्यम  मूल्य
C/D/E लोअर ऑनलाइन सेल INR 2000
D/E/G/H अपर ऑनलाइन सेल INR 3000
H/I/J/K लोअर ऑनलाइन सेल INR 3000
I/J/K अपर ऑनलाइन सेल INR 2500

PaytmInsider के माध्यम से IPL 2023 Playoffs के लिए ऐसे बुक करें ऑनलाइन टिकट:

बता दें कि आईपीएल 2023 के लिए होने वाले प्लेऑफ मैचों के लिए क्रिकेट फैंस पेटीएम इनसाइडर की मदद से टिकट बुक कर सकते हैं।

स्टेप 1 सबसे पहले आपको पेटीएम इनसाइडर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर अपना शहर सेलेक्ट करने के बाद आपको सर्च करना है ‘TATA IPL 2023 Eliminator’ या ‘TATA IPL  2023 Qualifier 1

स्टेप 2 इसके बाद अपनी पसंद के मैच चुन कर बाय नाउ कर सकते हैं। टिकटों का मूल्य टैक्स को छोड़कर 2 हजार से 5 हजार के बीच हो सकता है।

स्टेप 3 फैंस अपनी पसंद से स्टैंड और सीट का चयन करने के बाद भुगतान करके, टिकट बुक कर सकते हैं।

स्टेप 4 टिकट बुक होने की जानकारी आपके फोन और ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी।

 

close whatsapp