IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario

IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario: हार के बाद भी RR टॉप 2 में, बाकी दो जगह के लिए अब टीमों के बीच जंग

IPL 2024, Match-65 के बाद सभी टीमों का क्वालिफिकेशन सिनरेरिया जानिए यहां।

RR vs PBKS (Photo Source: BCCI/IPL)
RR vs PBKS (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario: IPL 2024 का 65वां मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब की टीम ने राजस्थान को पांच विकेट से मात दी। हालांकि इस मैच के नतीजे से पॉइंट्स टेबल और क्वाल्फिकेशन सिनेरियो में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। आरआर की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी वहीं पंजाब किंग्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

प्लेऑफ का गणित कुछ ऐसा है कि, केकेआर और राजस्थान अभी प्लेऑफ के लिए कुल 2 टीमें क्वालिफाई कर सकती हैं। इन दो जगहों के लिए कुल 5 टीमें लाइन में हैं। वो पांच टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं।

कुछ ऐसा है IPL 2024 का प्लेऑफ Qualification Scenario

हालांकि, अब दिल्ली और लखनऊ के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बहुत ही कम हैं, क्योंकि दिल्ली ने अपने सभी लीग मैच खेल लिए हैं, जबकि लखनऊ के पास सिर्फ 1 मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ बचा है, अगर वह इस मैच बड़े अंतर से नहीं मैच जीत पाई, तो वह सिर्फ 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। दिल्ली और लखनऊ के लिए बुरी बात ये है कि, नेट रनरेट इस समय नेगटिव में हैं।

तो वहीं जारी सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस चेन्नई और हैदराबाद के सबसे ज्यादा हैं। हैदराबाद इस समय 14 अंकों के साथ पाॅइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर मौजूद है, और  उनके पास दो मैच बचे हुए हैं। अगर वह दो में किसी एक में जीत हासिल करती हैं, तो वह 16 अंकों के साथ बड़ी ही आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेगी।

वहीं चेन्नई का भी हाल कुछ ऐसा ही है। 13 मैचों में 14 अंकों के साथ सीएसके इस समय पाॅइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। अगर वह 18 मई को आरसीबी के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर लेती है, तो वह 16 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

तो वहीं आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद इस बात पर टिकी हैं कि हैदराबाद ना सिर्फ अपने आगामी दो मैच हारे, बल्कि खुद सीएसके खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करे। इसके अलावा उसे इस बात की प्रार्थना करनी होगी कि हैदराबाद अपने बचे हुए दो मैचों में से किसी एक मैच को बड़े अंतर से हारे, तभी उसका नेट रनरेट हैदराबाद से बेहतर हो पाएगा। इसके बाद ही वह 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है।

नंबर टीम मैच मैच हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 कोलकाता नाइट राइडर्स 13 9 3 0 1 13 1.428
2 राजस्थान रॉयल्स 13 8 5 0 0 16 0.273
3 चेन्नई सुपर किंग्स 13 7 6 0 0 14 0.528
4 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 0 14 0.406
5 दिल्ली कैपिटल्स 14 7 7 0 0 14 -0.377
6 राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू 13 6 7 0 0 12 0.387
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 13 6 7 0 0 12 -0.787
8 गुजरात जायंट्स 13 5 7 0 1 11 -1.063
9 पंजाब किंग्स 13 5 8 0 0 10 -0.347
10 मुंबई इंडियंस 13 4 9 0 0 8 -0.271

close whatsapp