ODI World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, चौथा मैच, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, चौथा मैच, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम के बारे में जाने यहां

अभी तक दोनों टीमों ने इस प्रारूप में कुल 90 मैच खेले हैं जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 45 में जीत दर्ज की है जबकि श्रीलंका ने 33 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

Arun Jaitley Stadium (Image Credit- Twitter)
Arun Jaitley Stadium (Image Credit- Twitter)

7 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और यह दोनों ही टीमों का वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच है।

अभी तक दोनों टीमों ने इस प्रारूप में कुल 90 मैच खेले हैं जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 45 में जीत दर्ज की है जबकि श्रीलंका ने 33 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। हालांकि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच के मौसम की बात की जाए तो यहां का तापमान 7 अक्टूबर को 31 डिग्री सेल्सियस होगा। Humidity का स्तर 89% होगा और 4.1 किमी/घंटा की गति से हल्की हवा चलेगी। हालांकि दृश्यता एक चुनौती पैदा कर सकती है क्योंकि यह तीन किलोमीटर तक सीमित होने की उम्मीद है।

7 अक्टूबर को बारिश भी मैच में खलल डाल सकती है क्योंकि इसके होने के 38% संभावनाएं हैं। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2:00 से शुरू होगा और शाम के समय ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है।

अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चीज़ें अनुकूल रहेंगी

बता दें, अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलेगी क्योंकि यहां की बाउंड्री काफी छोटी है और आउटफील्ड भी काफी तेज है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे चलेगा गेंदबाजों को भी यहां काफी मदद मिलेगी। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स काफी आक्रामक साबित हो सकते हैं। परिस्थिति को देखकर जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकता है।

पहली पारी का औसत स्कोर इस पिच में 230 रन है। इसको देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि गेंदबाजों को शुरुआत में काफी मदद मिलती है। अभी तक जितने भी मैच यहां खेले गए हैं जिस भी टीम ने चेज किया है उनका जीतने का प्रतिशत 60% रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से ऐसा भी देखा गया है कि पिच यहां पर थोड़ी धीमी हो जाती है जिससे बल्लेबाजों के लिए भी काफी चुनौती होती है। हालांकि एक बार जब बल्लेबाज सेट हो गया फिर उसे रोकना बहुत ही मुश्किल है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?