पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत फिर भी खुश नहीं हैं कप्तान हार्दिक, बल्लेबाजों पर निकाला गुस्सा
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि, हमने बहुत ज्यादा डॉट गेंदे खेली।
अद्यतन - Apr 14, 2023 11:53 am

आईपीएल 2023 का 18 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से मात दी। बता दें पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन बनाए।
बता दें पंजाब की ओर से जितेश शर्मा ने 25 रन, सैम करन ने 22 रन, मैथ्यू शॉट ने 30 रन और शाहरुख खान ने 22 रन बनाए। वहीं गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने 2 और राशिद खान ने 1 विकेट चटकाए। शिखर धवन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 1 गेंद शेष रहते ही 154 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
बता दें गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने 49 गेंद पर 67 रनों की पारी खेली और रिद्धिमान साहा ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा साई सुदर्शन ने 19 रन की पारी खेली और डेविड मिलर ने 17 रन बनाए। वहीं इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
गुजरात टाइटंस को मिली जीत से कप्तान हार्दिक पांड्या को नहीं हुई खुशी
वहीं गुजरात टाइटंस को मिली इस जीत से कप्तान हार्दिक पांड्या खुश नजर नहीं आए और उन्होंने कहा कि, निश्चित रूप से इस मैच से हमें काफी कुछ सिखने को मिला। यही खेल की खूबसूरती है। हम मिडिल ओवर्स में ज्यादा जोखिम उठा सकते थे। मोहित शर्मा और अल्जारी जोसेफ ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन मैच को आखिरी ओवर तक ले जाना, मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हूं।
वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि, हमने बहुत ज्यादा डॉट गेंदे खेली। बल्लेबाजी में काफी सुधार करने की जरूरत है। मुझे अपने गेंदबाजों पर बहुत गर्व है छोटा स्कोर होने पर भी उन्होंने मैच को आखिरी ओवर तक ले जाने में मदद की। प्लेयर ऑफ द मैच रहे मोहित शर्मा ने कहा कि, आपको मैच में 100 प्रतिशत देना पड़ता है और परिस्थिति के अनुसार गेंदबाजी करना होता है। मैंने मिडिल ओवर में हार्दिक से भी बात की और मैं अपनी गेंदबाजी का श्रेय कोच को देना चाहूंगा जिन्होंने टीम में सबका रोल बांट रखा है।