CSK vs RR: रोमांचक मैच में राजस्थान राॅयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हराया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK vs RR: रोमांचक मैच में राजस्थान राॅयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हराया 

धोनी ने 17 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली

Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter)
Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals (Image Credit- IPL)

IPL 2023, CSK vs RR: आईपीएल 2023 का 17वां मैच आज 12 अप्रैल, बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में राजस्थान ने रोमांचक तरीके से चेन्नई को 3 रनों से हरा दिया है।

गौरतलब है कि राजस्थान से मिले 176 रनों का पीछा करते हुए सीएसके को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी, और राजस्थान के गेंदबाज संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर धोनी द्वारा सिक्स खाने के बाद शानदार वापसी करते हुए, अपनी टीम को मैच 3 रन से जिता दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच का हाल:

बता दें कि मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान राॅयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

राजस्थान की ओर से मैच में जोस बटलर ने 52, देवदत्त पडिक्कल ने 38 और रवि अश्विन व शिमरन हेटमायर ने 30-30 रन बनाए। दूसरी ओर चेन्नई की गेंदबाजी के बारे में आपको बताएं, तो आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले, तो एक विकेट मोईन अली को भी मिला।

दूसरी ओर राजस्थान राॅयल्स से मिले 176 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई और मैच को 3 रन से गंवा दिया। बता दें कि सीएसके की ओर से बल्लेबाजी में डेवाॅन काॅन्वे ने 50 रनों की शानदार पारी खेली, तो अजिंक्य रहाणे ने 31 रन जोड़े।

दूसरी ओर रवींद्र जडेजा 25 और एमएस धोनी 32 रन बनाकर नाबाद रहे, पर अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए। साथ ही बता दें कि इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान राॅयल्स पाॅइंट टेबल में 6 अंक और बेहतर रन रेट के साथ टाॅप पर पहुंच गई है।

देंखे राजस्थान राॅयल्स पर जीत के बाद फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/FansVinit/status/1646214841181573120?s=20

https://twitter.com/moahittiwari/status/1646214765797322752?s=20

 

close whatsapp