इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने जमकर की अभ्यास
संजू सैमसन ने पिछले सीजन में 17 मुकाबलों में 146.79 के स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए थे जिसमें 2 अर्धशतक मौजूद है।
अद्यतन - Mar 20, 2023 6:11 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 को शुरू होने में अब बस 11 दिन बचे हैं। 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीजन की शुरुआत होने वाली है। तमाम लोग इस बेहतरीन टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात जायंट्स और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी 10 टीमों के खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। सभी काफी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने भी जमकर अभ्यास किया।
संजू सैमसन के एक प्रशंसक ने अपने ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजों के खिलाफ कड़ा प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने स्पिनर्स को भी काफी लंबे-लंबे छक्के लगाए। यही नहीं उन्होंने विकेटकीपिंग का भी अभ्यास किया।
ये रही वीडियो:
#SanjuSamson training ahead of the upcoming IPL 2023🔥
©️ IG@/super__samson_ pic.twitter.com/C9vczXA0hr
— Sanju Samson Fans Page (@SanjuSamsonFP) March 19, 2023
बता दें, संजू सैमसन ने आखिरी बार भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ जनवरी महीने में तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली थी। उन्होंने पहले टी-20 में तो खेला लेकिन उसके बाद चोटिल होने की वजह से वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए। IPL के पिछले सत्र में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से अच्छी बल्लेबाजी की थी जिसकी वजह से टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
हालांकि फाइनल में उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार दर्ज करनी पड़ी थी। संजू सैमसन ने पिछले सीजन में 17 मुकाबलों में 146.79 के स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए थे जिसमें 2 अर्धशतक मौजूद है। उनके पूरे IPL आंकड़ों की बात की जाए तो संजू सैमसन ने अभी तक 138 मुकाबलों में 135.72 के स्ट्राइक रेट से 3526 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक और 17 अर्धशतक मौजूद है। इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और संजू सैमसन जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में वापसी करने को देखेंगे।