राजस्थान रॉयल्स ने ग्राउंडस्टाफ को खास तोहफा देते हुए आईपीएल 2023 के लिए लॉन्च की नई किट
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पिछले सीजन में फाइनल में जगह बनाई थी।
अद्यतन - मार्च 21, 2023 5:21 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 16वें सीजन के आगाज में अब दो हफ्तों से भी कम का समय रह गया है, ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी नई किट लॉन्च करना शुरू कर दिया है। अब इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स (RR) का भी नाम जुड़ गया है।
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 21 मार्च को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक दिल छू लेने वाले वीडियो के साथ आगामी आईपीएल 2023 के लिए अपनी नई किट लॉन्च की। इस बीच, RR के कप्तान संजू सैमसन और टीम प्रबंधन ने अपनी नई जर्सी सबसे पहले ग्राउंड्समैन को उनके अपार प्रयासों के लिए सौंपने का फैसला किया।
आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जर्सी का अनावरण करते हुए एक वीडियो साझा किया, जहां ग्राउंड्समैन मैदान की देखरेख और मैच के लिए पिच की तैयारी को लेकर जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं।
संजू सैमसन ने RR द्वारा साझा वीडियो में कहा: ‘मुझे लगता है कि रॉयल्स में हमारे पहले हीरो बहुत महत्वपूर्ण और बहुत खास है। इसलिए इस सीजन में मैंने और हमारे पूरे टीम मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि हम आईपीएल 2023 की अपनी पहली जर्सी ग्राउंड्समैन को देंगे। उनके योगदान के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।’
यहां देखिए RR द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया वीडियो
𝘛𝘩𝘦 𝘗𝘪𝘯𝘬 𝘰𝘧 2023 – From Skipper Sanju to the caretakers of our home. 💗
Pre-order on: https://t.co/MR9ukt0nI9 pic.twitter.com/DS2Z35T2jk
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 21, 2023
आपको बता दें, राजस्थान रॉयल्स (RR) 2 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत करेगी। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पिछले सीजन में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन गुजरात जायंट्स से खिताब हार गए थे।
RR स्क्वॉड: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बाउल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट।