IPL 2023: सभी 10 फ्रेंचाइजियों में किसकी जर्सी है सबसे बेस्ट, जानें यहां
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो चुकी है।
अद्यतन - Apr 13, 2023 1:33 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो चुकी है। अभी तक कई टीमों ने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक 17 मुकाबले खेले जा चुके हैं और राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस सीजन की अंक तालिका में पहला स्थान ग्रहण किया हुआ है।
बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले खिलाड़ियों का ऑक्शन किया गया था जिसमें सभी टीमों ने कई बेहतरीन बल्लेबाजों, गेंदबाजों और विकेटकीपर्स को अपने खेमे में शामिल किया। उन्होंने इस सीजन के लिए अपनी नई जर्सी और क्रिकेट किट को भी लांच किया।
आज हम आपको बताते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में किस टीम की जर्सी सबसे अच्छी है। सभी 10 फ्रेंचाइजियों की IPL जर्सी की रैंकिंग यह रही आपके सामने।
10: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- (7.5/10)

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले सीजन में अपना डेब्यू किया था और अंक तालिका में लीग मुकाबलों के बाद तीसरा पायदान ग्रहण किया। उन्होंने पिछले सीजन में कुल 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की।
पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने हरी और नीली कलर की जर्सी पहनी थी जो काफी लोगों को अच्छी नहीं लगी थी। फ्रेंचाइजी ने इस बार इस बात को काफी अच्छी तरह से समझा और इस सीजन में उन्होंने नई जर्सी को लांच किया।
इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स डार्क ब्लू कलर की जर्सी पहन रही है। यह जर्सी भी कई फैंस को अच्छी नहीं लगी और टीम की इसमें भी काफी आलोचना हो रही है।