IPL 2023: सभी 10 फ्रेंचाइजियों में किसकी जर्सी है सबसे बेस्ट, जानें यहां - 10 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: सभी 10 फ्रेंचाइजियों में किसकी जर्सी है सबसे बेस्ट, जानें यहां

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो चुकी है।

9- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) (8/10)

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। उन्होंने अभी तक 4 बार IPL ट्रॉफी को अपने नाम किया है। हालांकि उनकी किट हर सीजन में काफी हद तक एक जैसी ही दिखी है।

चेन्नई सुपर किंग्स को येलो आर्मी भी कहा जाता है। उन्होंने हमेशा से ही एक ही कलर यानी येलो पहना है और उनका पैटर्न भी एक जैसा ही रहा है। पिछला सत्र टीम के लिए इतना अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि अभी तक उनका प्रदर्शन इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है।

Previous
Page 2 / 10
Next

close whatsapp