IPL 2023: जिस KKR टीम ने दिनेश कार्तिक को निकाला था, उसी टीम से मिल इमोशनल हुए कार्तिक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: जिस KKR टीम ने दिनेश कार्तिक को निकाला था, उसी टीम से मिल इमोशनल हुए कार्तिक

आईपीएल 2023 में 6 अप्रैल का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

Dinesh Karthik (Photo Source: KKR/Instagram)
Dinesh Karthik (Photo Source: KKR/Instagram)

आईपीएल 2023 में 6 अप्रैल का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच ईडन गॉर्डन में खेला जाएगा। रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर ने पहले मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। RCB जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

वहीं नीतिश राणा की कप्तानी में KKR सीजन की पहली जीत हासिल करना चाहेगी। इसी बीच मैच से पहले सोशल मीडिया पर RCB के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी पुरानी टीम KKR के खिलाड़ियों और सदस्यों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

पुराने साथी खिलाड़ियों से मिलते नजर आए दिनेश कार्तिक

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिनेश कार्तिक को रिटेन नहीं किया था। जिसके बाद दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़े। आईपीएल के पिछले सीजन में दिनेश कार्तिक ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी दिनेश कार्तिक पिछले सीजन के लय को बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले अहम मुकाबले से पहले KKR फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया। जिसमें दिनेश कार्तिक अपने पुराने साथी खिलाड़ी सुनील नारायण, आंद्रे रसल और वेंकटेश अय्यर से गले मिल रहे हैं। साथ ही दिनेश कार्तिक KKR के सपोर्ट स्टॉफ और अन्य खिलाड़ियों से भी मिलते हुए नजर आए।

यहां देखें कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा साझा किया गया वो वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े थे। लेकिन दिनेश कार्तिक के रहते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स एक भी आईपीएल सीजन जीत पाने में नाकामयाब रही। दिनेश कार्तिक ने चार साल तक फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी भी की।

जिस दौरान 43 मैचों में से उन्होंने 21 मैचों में जीत दर्ज की। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2020 के बीच में कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। ताकि वो अपने प्रदर्शन पर बेहतर से ध्यान दे सकें। जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन को KKR मैनेजमेंट ने कप्तानी सौंपी थी।

close whatsapp