आईपीएल 2023: रवि शास्त्री ने रिंकू सिंह को KKR का हीरो बताते हुए कर दी बड़ी मांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: रवि शास्त्री ने रिंकू सिंह को KKR का हीरो बताते हुए कर दी बड़ी मांग

रवि शास्त्री ने कहा यशस्वी जायसवाल और रिंकू को वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा सकता है!

Rinku Singh and Ravi Shastri. (Image Source: BCCI-IPL/JioCinema
Rinku Singh and Ravi Shastri. (Image Source: BCCI-IPL/JioCinema)

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के उभरते सितारे रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि रिंकू कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हीरो हैं, और काफी तेज मिजाज के हैं।

रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि रिंकू सिंह KKR के बाकी खिलाड़ियों से अलग है, और इसका कारण यह है कि वह करीबी मैचों का लुत्फ उठाते हैं, और उनमें दबाव में प्रभावशाली प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता है। आपको बता दें, 25-वर्षीय बल्लेबाज जारी आईपीएल 2023 में KKR के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बाएं-हाथ के बल्लेबाज ने इस सीजन में 12 मैचों में 146.47 की स्ट्राइक रेट और 50.43 की औसत से 353 रन बनाए हैं।

यशस्वी जायसवाल और रिंकू को वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा सकता है: रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा: “रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के हीरो हैं। वह बहुत सख्त मिजाज के है, और कठिन परिस्थितियों में बहुत सहज हो जाते हैं। वह जंग के मैदान का खिलाड़ी है। रिंकू को करीबी मैच पसंद हैं और मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता, इस खिलाड़ी को दूसरों से अलग करती है।”

इस बीच, रवि शास्त्री ने भारतीय चयनकर्ताओं से आग्रह किया है कि अगर वे आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए खिलाड़ियों की तलाश कर रहे हैं, तो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को मौका दें, जो आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

शास्त्री ने रिपब्लिक के हवाले से कहा: “अगर टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप पर फोकस कर रही है, तो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह जैसे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके देने पर ध्यान देना चाहिए। इन खिलाड़ियों को फास्ट-ट्रैक किया जाना चाहिए और अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना जाना चाहिए। उन्हें वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा सकता है। अगर हमारे चयनकर्ता अभी उन्हें नहीं चुनते हैं, तो मुझे नहीं पता कि वे और क्या ढूंढ रहे हैं।”

close whatsapp