पहली करारी हार के बाद डेविड वॉर्नर को आई ऋषभ पंत की याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहली करारी हार के बाद डेविड वॉर्नर को आई ऋषभ पंत की याद

ऋषभ पंत की जर्सी इस टीम के डगआउट में लटकी हुई देखी गई।

Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)
Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16 वें सीजन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ। बता दें इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 194 रन का स्कोर बनाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम सिर्फ 143 रन ही बना सकी।

बता दें चोटिल होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत फिलहाल आईपीएल 2023 से बाहर है। उनकी जगह दिल्ली की कप्तानी की जिम्मेदारी डेविड वॉर्नर को सौंपी गई है। हालांकि इस मैच में फैंस को ऋषभ पंत की कमी नहीं खली। दरअसल इस टीम ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद ऋषभ पंत टीम के साथ ना होकर भी टीम के साथ थे। वहीं मैच खत्म होने के बाद डेविड वॉर्नर ने ऋषभ पंत के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया।

वहीं दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी इस फोटो को शेयर किया है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में ऋषभ पंत की जर्सी को लटका हुआ देखा जा सकता है और इसपर उनका (ऋषभ पंत) नाम और उनका जर्सी नंबर 17 लिखा हुआ नजर आ रहा है। साथ ही इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, Always with us skip, वहीं अब यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखिए डेविड वॉर्नर का वो पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

फैंस को ऋषभ पंत की कमी नहीं खेलने देंगे- रिकी पोंटिंग 

बता दें मैच से पहले ही दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि, फैंस को ऋषभ पंत की कमी नहीं खेलने देंगे और ऐसा हुआ भी। दरअसल दिल्ली के डगआउट में ऋषभ पंत की जर्सी देखने को मिली । जिसके बाद DC के इस प्यारे से गेस्चर को फैंस ने काफी पसंद किया और यह फोटो काफी वायरल हो रहा है।

बता दें रिकी पोंटिंग ने मैच शुरू होने से पहले ऋषभ पंत को लेकर कहा था कि, यह दिल्ली की टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम उनकी जगह किसे टीम में शामिल करेंगे लेकिन हम ऋषभ पंत को जरूर याद करेंगे।

close whatsapp