SRH vs CSK Head to Head in IPL: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड
आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 4, 2024 11:27 am

SRH vs CSK Head to Head Record in IPL: आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस साल टूर्नामेंट में अब तक 3 मैच खेल चुके हैं जिसमें से उन्होंने बस 1 मैच में जीत दर्ज की है और 2 मैचों में हार का सामना किया है।
हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके मैच जीता था, वहीं, कोलकाता और गुजरात से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दो अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में छठवें स्थान पर है।
बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की तो उन्होंने इस सीजन टूर्नामेंट में खेले गए 3 मुकाबलों में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। चेन्नई को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली थी जिसके बाद फैंस उनके दमदार वापसी की उम्मीद कर रहे होंगे
SRH vs CSK Head to Head Record in IPL (सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स: हेड टू हेड)
आईपीएल 2023 में दोनों एक ही बार आमने-सामने आए थे जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। बात करें आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में तो चेन्नई और हैदराबाद 19 मुकाबलों में एक दूसरे का आमना-सामना कर चुके हैं।
इस 19 मुकाबलों में से चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है और हैदराबाद बस 5 मैचों में विजयी रही है।
| खेले गए मैच | CSK जीता | SRH जीता |
| 19 | 14 | 5 |
Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings in IPL History : All match results
| Date (तारीख) | Winner (विनर) | Won By (जीत दर्ज की) | Venue (स्थान) |
| 21-Apr-2023 | CSK | 7 विकेट | Chennai |
| 01-May-2022 | CSK | 13 रन | Pune |
| 09-Apr-2022 | SRH | 8 विकेट | Mumbai |
| 30-Sept-2021 | CSK | 6 विकेट | Sharjah |
| 28-April-2021 | CSK | 7 विकेट | Delhi |
| 13-Oct-2020 | CSK | 20 रन | Dubai |
| 2-Oct-2020 | SRH | 7 रन | Dubai |
| 23-April-2019 | CSK | 6 विकेट | Chennai |
| 17-Apr-2019 | SRH | 6 विकेट | Hyderabad |
| 27-May-2018 | CSK | 8 विकेट | Mumbai |
| 22-May-2018 | CSK | 2 विकेट | Mumbai |
| 13-May-2018 | CSK | 8 विकेट | Pune |
| 22-April-2018 | CSK | 4 रन | Hyderabad |
| 2-May-2015 | SRH | 22 रन | Hyderabad |
| 11-Apr-2015 | CSK | 45 रन | Chennai |
| 22-May-2014 | SRH | 6 विकेट | Ranchi |
| 27-April-2014 | CSK | 5 विकेट | Sharjah |
| 8-May-2013 | CSK | 77 रन | Hyderabad |
| 25-April-2013 | CSK | 5 विकेट | Chennai |