ऋषभ पंत से नहीं देखी जा रही है दिल्ली कैपिटल्स की लगातार हार, अचानक पहुंचे टीम कैंप में - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत से नहीं देखी जा रही है दिल्ली कैपिटल्स की लगातार हार, अचानक पहुंचे टीम कैंप में

दिल्ली कैपिटल्स टीम का सामना अब बैंगलोर में RCB से होगा।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार मुकाबले हार रही है, जिसके बाद ये साफ हो गया है कि टीम को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की काफी ज्यादा कमी खल रही है। लेकिन पंत अब इस कमी को पूरा करने में लग गए हैं और अचानक से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें आई हैं जो आपको काफी हैरान कर देगी।

दिल्ली कैपिटल्स टीम जीत का खाता ही नहीं खोल पा रही

जी हां, आपने एक दम सही पढ़ा है, IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स अभी तक जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है। जहां डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली इस टीम ने 4 मैच खेले हैं और टीम को चारों ही मैचों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है, वहीं अब टीम का अगला मैच RCB के साथ होगा।

ऋषभ पंत ने लगा दी दिल्ली कैपिटल्स की क्लास!

*दिल्ली कैपिटल्स टीम का सामना अब बैंगलोर में RCB से होगा।
*वहीं मैच से पहले टीम के प्रैक्टिस सेशन में पहुंचे ऋषभ पंत।
*इस दौरान ऋषभ पंत ने दिल्ली टीम के खिलाड़ियों से की काफी बात।
*कुछ दिनों पहले दिल्ली का मुकाबले देखने भी पहुंचे थे पंत।

बैंगलोर में दिल्ली टीम के साथ ऋषभ पंत की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

पृथ्वी शॉ बनते जा रहे हैं टीम के लिए मुसीबत

एक तरफ दिल्ली टीम लगातार हार रही है, तो दूसरी तरफ टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रन बनाने के लिए तरस रहे हैं। विरोधी टीमें बदल रही है मैदान बदल रहा है, लेकिन शॉ की खराब बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं आ रहा है और ये टीम के लिए बहुत बड़ी टेंशन है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वी शॉ ने लगाई अपनी ये वाली तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp