LSG vs RCB: विराट पहले नवीन उल हक से उलझे तो उसके बाद गंभीर से हुई तनातनी, मारपीट तक जा पहुंची बात! - क्रिकट्रैकर हिंदी

LSG vs RCB: विराट पहले नवीन उल हक से उलझे तो उसके बाद गंभीर से हुई तनातनी, मारपीट तक जा पहुंची बात!

आरसीबी ने शानदार गेंदबाजी के दम पर जीता मैच

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore (Image Credit- Twitter)
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, LSG vs RCB: आईपीएल 2023 का 43वां आज 1 मई, सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। बता दें कि एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने एलएसजी को 18 रनों से हरा दिया है।

बता दें कि बैंगलोर को यह मैच जिताने में उसके गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच में शुरू से ही आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, पारी की दूसरी ही गेंद पर सिराज ने इनफाॅर्म कायल मेयर्स (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। तो वहीं इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटके और मैच को 18 रनों से अपने नाम किया।

तो वहीं मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर के बीच किसी बात पर बहस हो जाती है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को अपशब्द भी कहते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा विराट पहले नवीन उल हक से भी उलझते हुए नजर आते हैं।

देखिए वीडियो

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में आरसीबी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। एकाना क्रिकेट स्टेडियम की स्लो पर पिच आरसीबी की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ही सबसे ज्यादा 44 रन बना पाए।

इसके अलावा विराट कोहली ने 31 और दिनेश कार्तिक ने 16 रनों का योगदान दिया। तो वहीं मैच में आपको एलएसजी की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा रिवि विश्नोई, अमित मिश्रा को 2-2 और 1 विकेट कृष्णप्पा गौतम भी लेने में कामयाब रहे।

दूसरी ओर आरसीबी से मिले 127 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 19.5 ओवर में 108 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को 18 रनों से गंवा दिया। लखनऊ की ओर से मैच में कृष्णप्पा गौतम ही सिर्फ 23 रन ही बना पाते हैं।

इसके अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। साथ ही आपको आरसीबी की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो जोश हेजलवुड व कर्ण शर्मा को 2-2 विकेट मिले, तो मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा व हर्षल पटेल को 1-1 विकेट मिला।

देंखे आरसीबी की जीत पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

https://twitter.com/TweetsByVinu/status/1653107306857664513?s=20

 

close whatsapp