SRH vs RCB: कोहली के शतक और फाफ के साथ से, बनी हैदराबाद में RCB की बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH vs RCB: कोहली के शतक और फाफ के साथ से, बनी हैदराबाद में RCB की बात

हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन तो बैंगलोर की ओर से कोहली ने जड़ा शतक

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore (Image Credit- Twitter)
Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, SRH vs RCB: आईपीएल के जारी सीजन का 65वां मैच आज 18 मई, गुरूवार को सनराइजर्स हैरदाबाद और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में आरसीबी ने एसआरएच को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हरा दिया है।

गौरतलब है कि मैच में दोनों ही टीमों की ओर से एक-एक शतकीय पारी खेली गई। हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन (51 गेंद, 104 रन) ने तो बैंगलोर की ओर से विराट कोहली (63 गेंद, 100 रन) ने महत्वपूर्ण मुकाबले में शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम की प्लेऑफ की रेस में भी बनाए रखा है।

सनराइजर्स हैदराबाद और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासने के 104 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।

क्लासेन के अलावा अभिषेक शर्मा ने 11, राहुल त्रिपाठी ने 15, एडन मार्करम ने 18 तो हैरी ब्रूक ने 27* रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में माइकल ब्रेसवेल को 2 विकेट मिले, तो मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद व हर्षल पटेल भी 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

इसके बाद हैदराबाद से मिले 187 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की बेहतरीन बल्लेबाज के दम पर, इस टारगेट को 2 विकेट खोकर आसानी से 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 172 रनों की मजबूत साझेदारी कर मैच को एक तरफा कर दिया। कोहली ने 100 तो फाफ डु प्लेसिस ने 71 रनों की पारी खेली।

देंखे राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत पर फैंस के रिएक्शन

close whatsapp