IPL 2023, PBKS vs SRH: हैदराबाद का खुला खाता, पंजाब को एक तरफा अंदाज में 8 विकेट से हराया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023, PBKS vs SRH: हैदराबाद का खुला खाता, पंजाब को एक तरफा अंदाज में 8 विकेट से हराया

शिखर धवन ने खेली 99* रनों की शानदार पारी

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings (Image Credit- Twitter)
Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, PBKS vs SRH: आईपीएल 2023 का 14वां मैच आज 9 अप्रैल, रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि मैच में हैदराबाद ने पंजाब को एक तरफा अंदाज में 8 विकेट से हरा दिया है।

तो वहीं इस मैच को जीत कर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है, और अब उसके तीन मैचों में 2 हार और 1 जीत के साथ 2 अंक हो गए हैं और वो अंकतालिका में सातवें स्थान पर आ गए हैं।

पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का हाल:

बता दें कि मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके गेंदबाजों ने एक दम सही कर दिखाया। हैदराबाद की शानदार गेंदबाजी के आगे पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना पाई।

लेकिन शिखर धवन क्रीज पर आखिर तक डटे रहे और 99 रनों की नाबाद पारी खेल कर ही लौटे। तो वहीं आपको हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो मयंक मारकंडे ने 4, उमरान मलिक व मार्को यान्सेन ने 2-2 और एक विकेट भुवनेश्वर कुमार ने भी लिया।

दूसरी ओर पंजाब से मिले 144 रनों के लक्ष्य को हैदराबाद ने 17.1 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 रनों के कुल स्कोर पर हैरी ब्रूक (13) का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए, राहुल त्रिपाठी क्रीज पर अंत तक बने रहे और टीम को जिताकर ही वापिस लौटे।

त्रिपाठी ने 74 और एडेन मार्करम ने 37 रनों की नाबाद पारी खेली। तो वहीं आपको पंजाब की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो अर्शदीप सिंह और राहुल चहर को 1-1 विकेट मिला।

देंखे हैदराबाद की जीत पर फैंस के रिएक्शन

close whatsapp