RR vs SRH: नो बाॅल ने कर दिया खेल, संजू की सेना फिर हुई जयपुर में फेल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

RR vs SRH: नो बाॅल ने कर दिया खेल, संजू की सेना फिर हुई जयपुर में फेल 

आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर समद ने जिताया है हैदराबाद को मैच

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter)
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, RR vs SRH: आईपीएल 2023 52वां आज 7 मई, रविवार को राजस्थान राॅयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। बता दें कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने रोमांचक तरीक से 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली है।

बता दें कि हैदराबाद को यह रोमांचक मैच जिताने में अब्दुल समद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजस्थान से मिले 218 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत होती है।

समद ओवर की शुरूआत शानदार तरीके से करते हैं, पहली गेंद पर 2 रन, दूसरी पर सिक्स और तीसरी गेंद पर एक बार फिर 2 रन बनाते हैं। तो वहीं इसके बाद अगली दो गेंद पर सिंगल रन आता है।

हैदराबाद को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रनों की जरूरत होती है व इस गेंद पर समद शाॅट लगाते और लाॅन्ग ऑफ पर कैच आउट हो जाते हैं, लेकिन यह गेंद नो बाॅल होती है। तो वहीं इसके बाद फ्री हिट गेंद पर अब्दुल समद सिक्स लगाकर, हैदराबाद को रोमांचक तरीके से मैच जिता देते हैं।

राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का हाल:

बता दें कि मैच में राजस्थान राॅयल्स के कप्तान संजू सैमसन टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हैं और 20 ओवर में टीम 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाती है। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल 35 व जोस बटलर 95 रनों की पारी खेलते हैं और कप्तान संजू सैमसन 66 रन बनाकर नाबाद रहते हैं। हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में मार्को यान्सेन और भुवनेश्वर कुमार को 1-1 विकेट मिलता है।

दूसरी ओर राजस्थान से मिले 215 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लेती है। हैदराबाद की ओर से अनमोलप्रीत सिंह 33, अभिषेक शर्मा 55, राहुल त्रिपाठी 47, हेनरिक क्लासेन 26 और ग्लेन फिलिप्स 7 गेंदों में 17 रनों की तूफानी पारी खेलते हैं। तो वहीं अब्दुल समद 17 रन बनाकर नाबाद रहते हैं।

हैदराबाद की जीत पर फैंस के रिएक्शन

 

close whatsapp