IPL 2023: गुजरात टाइटंस केन विलियमसन की जगह इन तीन खिलाड़ियों में से किसी एक को अपनी टीम में कर सकते हैं शामिल
गत विजेता गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी।
अद्यतन - अप्रैल 2, 2023 6:05 अपराह्न

गत विजेता गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी। पहले मैच में डेविड मिलर अनुपलब्ध थे और इसी वजह से गुजरात फ्रेंचाइजी ने केन विलियमसन को प्लेइंग XI में शामिल किया।
हालांकि मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय उनके घुटने में चोट लग गई। वो गेंद को बाउंड्री के पार जाने से रोक रहे थे जिसकी वजह से उनके घुटने में चोट लग गई। इस चोट की वजह से केन विलियमसन टूर्नामेंट से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं।
अब सवाल यह उठता है कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को गुजरात टाइटंस अपनी टीम में शामिल करेगा? आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जो केन विलियमसन की जगह गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी क्रम में शामिल हो सकते हैं।
3- डेविड मलान

डेविड मलान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 59 टी-20 मुकाबलों में 134.07 के स्ट्राइक रेट से 1810 रन बनाए हैं। IPL 2023 के ऑक्शन में उनका नाम भी लिया गया था लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई।
2021 सीजन में पंजाब किंग्स ने इस इंग्लिश बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन वो इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 26 गेंदों में मात्र 26 रन की पारी खेली।
हालांकि गुजरात टाइटंस इस अनुभवी खिलाड़ी को अपने खेमे में जरूर शामिल कर सकता है। उन्होंने द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट के 2022 सत्र में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 9 मुकाबलों में 166.81 के स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए थे।