IPL 2023: गुजरात टाइटंस केन विलियमसन की जगह इन तीन खिलाड़ियों में से किसी एक को अपनी टीम में कर सकते हैं शामिल - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: गुजरात टाइटंस केन विलियमसन की जगह इन तीन खिलाड़ियों में से किसी एक को अपनी टीम में कर सकते हैं शामिल

गत विजेता गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी।

2- ट्रेविस हेड

Travis Head. (Photo Source: Twitter)
Travis Head. (Photo Source: Twitter)

ट्रेविस हेड ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2022-23 सत्र में कुछ बेहतरीन पारियां खेली थी। उन्होंने अहमदाबाद में खेले गए आखिरी टेस्ट में 90 रन बनाए थे और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी।

हेड इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं और इसी वजह से गुजरात टाइटंस उनको अपने खेमे में जरूर शामिल कर सकता है। बिग बैश लीग में भी उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। सिर्फ BBL की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 57 मुकाबलों में 130.40 के स्ट्राइक रेट से 1394 रन बनाए हैं जिसमें 8 अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है।

ट्रेविस हेड ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी पहले खेला हुआ है। 2016-17 सत्र में हेड ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से 10 मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने 138.51 के स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए थे।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp