IPL 2023: गुजरात टाइटंस केन विलियमसन की जगह इन तीन खिलाड़ियों में से किसी एक को अपनी टीम में कर सकते हैं शामिल
गत विजेता गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी।
अद्यतन - अप्रैल 2, 2023 6:05 अपराह्न
1- डैरिल मिचेल

डैरिल मिचेल ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सभी प्रारूपों में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने टी-20 प्रारूप में न्यूजीलैंड के लिए 45 मुकाबलों में 140.91 के स्ट्राइक रेट से 954 रन बनाए हैं।
हालांकि इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद IPL 2023 के ऑक्शन में उनको किसी भी टीम ने अपने खेमे में शामिल नहीं किया। अगर कोई खिलाड़ी केन विलियमसन की जगह अच्छी तरह से भर सकता है तो वो डैरिल मिचेल है। 2022 सीजन में वो राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे लेकिन बल्लेबाजी में वो ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।
डैरिल मिचेल ने अभी तक कुल 153 टी-20 मुकाबलों में 133.48 के स्ट्राइक रेट से 3317 रन बनाए हैं जिसमें 15 अर्धशतक मौजूद है। गुजरात टाइटंस की निगाहें उन पर जरूर होगी। फिल्हाल डैरिल मिचेल श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेल रहे हैं।