IPL 2023: RCB का 15 साल का इंतजार अब होगा खत्म, इन तीन कारणों की वजह से इस बार ट्रॉफी है पक्की - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: RCB का 15 साल का इंतजार अब होगा खत्म, इन तीन कारणों की वजह से इस बार ट्रॉफी है पक्की

IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहला मुकाबला 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी।

2. RCB ने एक टीम कॉम्बिनेशन को रखा है बरकरार

Royal Challengers Bangalore. (Photo Source: IPL/BCCI)
Royal Challengers Bangalore. (Photo Source: IPL/BCCI)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले अपने ज्यादतर खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया। जिसके चलते RCB टीम कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। टीम ने पिछले सीजन जिस प्लेइंग 11 पर भरोसा दिखाया था। इस सीजन वहीं खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा खेल दिखाते हुए नजर आएंगे।

RCB ने मिनी ऑक्शन में शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स और रीस टॉपली जैसे विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया। साथ ही RCB ने भारतीय घरेलू क्रिकेटर्स की प्रतिभाओं पर भी भरोसा दिखाया है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक्स बाहर हो गए हैं। RCB ने माइकल ब्रेसवेल को विल जैक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp