आईपीएल 2023: ऑरेंज कैप का विजेता चुनने के वर्तमान नियम से खुश नहीं हैं टॉम मूडी और एबी डिविलियर्स!
आईपीएल में टूर्नामेंट के अंत में सबसे अधिक रन बनाने वाले प्लेयर को ऑरेंज कैप दी जाती है।
अद्यतन - अप्रैल 12, 2023 3:30 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन की शानदार शुरुआत हो चुकी है, जहां पहले 12 दिनों में कई यादगार मुकाबलों ने प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन किया है। जारी आईपीएल 2023 में कुछ नए नियम भी देखने को मिले है, जो दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए खेल को और भी मनोरंजक बना रहे हैं।
इस बीच,ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में एक और बदलाव का सुझाव दिया है। दरअसल, टॉम मूडी ने कहा है कि आईपीएल में ‘ऑरेंज कैप’ का विजेता रनों के साथ-साथ स्ट्राइक रेट के आधार पर चुना जाना चाहिए।
टॉम मूडी और एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में अहम बदलाव का सुझाव दिया
वहीं दूसरी ओर, मूडी के सुझाव को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने भी ग्रीन सिग्नल दिया है। एबी डिविलियर्स ने यह भी कहा कि वह लंबे समय से ‘ऑरेंज कैप’ के विजेता को रनों के साथ-साथ स्ट्राइक रेट के आधार पर चुनने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें, आईपीएल में टूर्नामेंट के अंत में सबसे अधिक रन बनाने वाले प्लेयर को ऑरेंज कैप दी जाती है।
टॉम मूडी ने ट्विटर का सहारा लिया और अपना सुझाव देते हुए कहा: “ऑरेंज कैप का विजेता स्ट्राइक रेट को ध्यान में रखकर चुना जाना चाहिए। मेरा मानना है कि रन + स्ट्राइक रेट संयुक्त रूप से टी-20 क्रिकेट में अधिक मूल्यवान है या यूं कहे सबसे अधिक उचित हैं। इसमें मध्य क्रम के बल्लेबाज भी शामिल होंगे, जो शायद ही कभी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल होते हैं। मुझे नहीं पता क्या फार्मूला है, इसलिए इसे मैं विशेषज्ञों पर छोड़ता हूँ।”
The highly sought after Orange Cap should be judged with S/R in mind.
I believe runs + S/R combined are more valuable/relevant in #T20.
This would also include middle order batters who are rarely in contention.
What that formula is, I’ll leave to the experts. @IPL— Tom Moody (@TomMoodyCricket) April 11, 2023
मूडी के ट्वीट को शेयर करते हुए एबी डिविलियर्स ने ट्विटर पर लिखा: ‘मैं यह काफी लंबे समय से कह रहा हूं। यह बिल्कुल आसान है। यह 1, 2 और सम्भवतः नंबर 3 बल्लेबाजों के बीच एक कॉम्प है।’
Been saying this for ages. No brainer. It’s a comp between 1,2 and possible/rarely number 3 batters
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) April 11, 2023