IPL 2023: टूर्नामेंट के पहले हफ्ते की टॉप 5 गेंदबाजी प्रदर्शन की लिस्ट
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर है।
अद्यतन - Jun 25, 2023 3:02 pm
4- मोइन अली 4/26 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

लगभग 4 साल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम वेन्यू चेपॉक में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने यहां पर वापसी करने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला। टीम की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल की बल्लेबाजी की और इसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 217 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने कमाल की शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने 22 गेंदों में 53 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए मोइन अली को गेंदबाजी पर लगाया।
मोइन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले तो काइल मेयर्स का विकेट अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने लखनऊ फ्रेंचाइजी के कप्तान केएल राहुल का विकेट झटका और उसके बाद कुणाल पांड्या को भी पवेलियन की राह दिखाई। चौथा विकेट उन्होंने मार्कस स्टोइनिस का लिया।