IPL 2023: टूर्नामेंट के पहले हफ्ते की टॉप 5 गेंदबाजी प्रदर्शन की लिस्ट
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर है।
अद्यतन - जून 25, 2023 3:02 अपराह्न
2- वरुण चक्रवर्ती 4/15 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

लगभग 3 साल के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया।
उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन बनाए। टीम की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंदों में 68 रन बनाए और RCB की गेंदबाजी लाइन अप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।
इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर्स ने मुकाबले में पूरी तरह से पकड़ बना ली। वरुण चक्रवर्ती ने 3.4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए जिसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मुकाबले को 81 रनों से अपने नाम किया।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो