बल्लेबाजी में आज फेल हुए विराट कोहली, तो जमकर होने वाले हैं ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाजी में आज फेल हुए विराट कोहली, तो जमकर होने वाले हैं ट्रोल

आज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा तीसरा टी-20 मुकाबला।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से बल्लेबाजी में फ्लॉप होना शुरू हो गए हैं, जिसका बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और वो फैन्स के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में आज होने वाले मैच में विराट को अपना बल्ला चलाना ही होगा, वरना एक बार फिर से वो क्रिकेट फैन्स के गुस्से का शिकार हो जाएंगे।

एशिया कप में लौटे थे बल्लेबाजी के पुराने रंग में विराट कोहली

एशिया कप 2022 में विराट कोहली बल्लेबाजी में छा गए थे, जहां इस खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में 2 कमाल के अर्धशतक लगाए थे और आखिरी मैच में शतक जड़ दिया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहानी पूरी पलट गई और विराट फिर फ्लॉप हो रहे हैं।

विराट कोहली को आज करना होगा बल्लेबाजी में कमाल

*आज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा तीसरा टी-20 मुकाबला।
*इस मैच में एक बार फिर से सभी की नजरें होंगी विराट कोहली की बल्लेबाजी पर ।
*पहले टी-20 मैच में विराट के बल्ले से निकले थे सिर्फ और सिर्फ 2 रन।
*वहीं दूसरे टी-20 मैच में विराट बनाए पाए थे सिर्फ 11 रन ही।

दूसरा मैच जीतने के बाद कोहली ने डाला था ये पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

कहां होगा आज वाला मैच?

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी मैच आज होना है, जहां ये मैच रात को हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा और इस मैच को जीतने वाली सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी।

फिर अफ्रीका टीम से होगी सीरीज

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने उतरेगी, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे और टी-20 सीरीज होगी और इस टी-20 सीरीज के लिए शिखर धवन को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है।

close whatsapp