IPL: ये हैं आईपीएल 2023 के वो 5 खिलाड़ी जो अपनी कीमत के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL: ये हैं आईपीएल 2023 के वो 5 खिलाड़ी जो अपनी कीमत के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए 

ये हैं आईपीएल 2023 के वो पांच खिलाड़ी जिन्हें अपने प्राइस टैग के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 

Sam Curran and Harry Brook (Image Credit- Twitter)
Sam Curran and Harry Brook (Image Credit- Twitter)

IPL 2023: आईपीएल 2023 अब खत्म हो चुका है लगभग दो महीनों के घमासान के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 16वें सीजन की चैंपियन बनी है। बता दें कि इस बार भी हर बार की तरह नया रिकाॅर्ड बना है। गौरतलब है कि आईपीएल में 2023 सबसे ज्यादा एक सीजन में सिक्स लगने का रिकाॅर्ड भी बना।

दूसरी ओर आईपीएल 2023 में कई टीमों के लिए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया तो कुछ का प्रदर्शन औसत रहा। हालांकि, इस दौरान कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे थे जिन्हें आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में बड़ी रकम देकर फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन वे उस बड़ी रकम के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए।

तो आइए जानते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में

5. Mukesh Kumar (5.5 करोड़)

घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले मुकेश कुमार को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ रूपए की भारी-भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। साथ ही बता दें कि वह पिछले साल साउथ अफ्रीका के भारत दौरे पर टीम इंडिया में शामिल किए थे।

लेकिन मुकेश कुमार का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में कुछ खास नहीं रहा और ना ही उनकी टीम दिल्ली कैपटिल्स का। बता दें कि मुकेश ने इस सीजन खेले गए 10 मैचों में सिर्फ 7 विकेट अपने नाम किए और उनकी इकोनाॅमी भी काफी महंगी साबित रही थी। मुकेश इस सीजन अपनी बड़ी कीमत को सही साबित नहीं कर पाए।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp