IPL 2023: पांच डेब्युटेंट जो अपने पहले ही सत्र में मचा देंगे धमाल - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: पांच डेब्युटेंट जो अपने पहले ही सत्र में मचा देंगे धमाल

मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।

2- हैरी ब्रूक

Harry Brook (Pic Source-Twitter)
Harry Brook (Pic Source-Twitter)

हैरी ब्रूक के लिए साल 2022 भी काफी शानदार रहा। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से तमाम लोगों का दिल जीत लिया। हैरी ब्रूक काफी आक्रामक बल्लेबाज है और किसी भी समय मुकाबले का रुख मोड़ सकते हैं।

हैरी ब्रूक ने अभी तक 99 टी-20 मुकाबलों में 148.38 के स्ट्राइक रेट से 2432 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैरी ब्रूक ने 20 टी-20 में 137.77 के स्ट्राइक रेट से 372 रन जड़े हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हैरी ब्रूक ने 3 मुकाबलों में 93.60 के औसत से 468 रन जड़े थे।

हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है, अब देखना यह होगा कि इंग्लिश बल्लेबाज इस शानदार टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp