IPL 2023 Points Table अपडेट: CSK vs KKR मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: CSK vs KKR मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

CSK vs KKR (Photo Source: BCCI/IPL)
CSK vs KKR (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 61वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच एमए. चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बललेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बोर्ड पर लगाए थे। शिवम दुबे ने 34 गेंदो में 3 छक्के और एक चौके की मदद से 48 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

वहीं डेवॉन कॉनवे ने (30 रन) और रवींद्र जडेजा ने (20 रन) की पारी खेल अहम योगदान दिया। वरूण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया। वहीं सुनील नारायण ने 4 ओवर में 15 रन देकर किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए। वैभव अरोरा और शार्दुल ठाकुर के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 गेंदे शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। कप्तान नीतिश राणा ने 44 गेंदो में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

वहीं रिंकू सिंह ने 43 गेंदो में 4 चौके और 3 छक्को की मदद से 54 रनों की पारी खेल अहम योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज दीपक चाहर 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम कर केकेआर के खिलाफ सफल गेंदबाज रहे।

आईपीएल 2023 में 14 मई को हुए दो धमाकेदार मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का क्या हाल है, आइए जानते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 13 मैच में 6 जीत और 12 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर आ गई है। हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 15 अंको के साथ दूसरे पायदान पर विराजमान है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में 12 मैच में 6 जीत और 12 अंको के साथ पांचवे पायदान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स हार के बाद 12 अंको के साथ छठे पायदान पर है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 0 16 0.761
LWWLW
2 चेन्नई सुपर किंग्स 13 7 5 0 1 15 0.381
LWWNRL
3 मुंबई इंडियंस 12 7 5 0 0 14 -0.117
WWLWW
4 लखनऊ सुपर जायंट्स 12 6 5 0 1 13 0.309
WLNRLW
5 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12 6 6 0 0 12 0.166
WLLWL
6 राजस्थान रॉयल्स 13 6 7 0 0 12 0.140
LWLLL
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 7 0 0 12 -0.256
WLWWL
8 पंजाब किंग्स 12 6 6 0 0 12 -0.268
WLLWL
9 सनराइजर्स हैदराबाद 11 4 7 0 0 8 -0.471
LWLWL
10 दिल्ली कैपिटल्स 12 4 8 0 0 8 -0.686
LLWWL

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 631 12 409 57.36 84 154.28 48 34 7
2 यशस्वी जायसवाल RR 575 13 346 47.92 124 166.18 74 26 1 4
3 डेवॉन कॉनवे CSK 498 13 370 49.8 92 134.59 58 13 5
4 सूर्यकुमार यादव MI 479 12 251 43.55 103 190.84 52 24 1 4
5 शुभमन गिल GT 475 12 336 43.18 94 141.37 49 13 4
6 विराट कोहली RCB 438 12 333 39.82 82 131.53 40 11 6
7 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 425 13 290 38.64 92 146.55 33 21 2
8 रिंकू सिंह KKR 407 13 284 50.88 58 143.31 25 25 3
9 नीतिश राणा KKR 405 13 283 33.75 75 143.11 38 20 3
10 जोस बटलर RR 392 13 278 30.15 95 141.01 42 14 4

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंद औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 राशिद खान GT 23 12 48 4/30 288 16.78 8.04 386 1
2 युजवेंद्र चहल RR 21 13 48.5 4/17 293 18.67 8.03 392 3
3 पीयूष चावला MI 19 12 47 3/22 282 18.79 7.6 357
4 मोहम्मद शमी GT 19 12 47 4/11 282 19.16 7.74 364 1
5 वरूण चक्रवर्ती KKR 19 13 48.4 4/15 292 20.58 8.03 391 1
6 तुषार देशपांडे CSK 19 13 44.5 3/45 269 23.11 9.79 439
7 रवींद्र जडेजा CSK 16 13 45 3/20 270 20.31 7.22 325
8 मोहम्मद सिराज RCB 16 12 42 4/21 252 20.38 7.76 326 1
9 अर्शदीप सिंह PBKS 16 12 44.5 4/29 269 27 9.64 432 1
10 रविचंद्रन अश्विन RR 14 13 49 2/23 294 26.29 7.51 368

close whatsapp