PL 2023 Points Table अपडेट: DC vs PBKS मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: DC vs PBKS मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 15 रनों से जीत दर्ज की।

DC vs PBKS (Photo Source: BCCI/IPL)
DC vs PBKS (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 64वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच धर्मशाला में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बोर्ड पर लगाए थे। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ के बीच पहले विकेट के 94 रनों की शानदार साझेदारी हुई थी।

कप्तान डेविड वॉर्नर ने 31 गेंदो में 46 रनों की पारी खेली। पृथ्वी शॉ खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन पंजाब के खिलाफ पृथ्वी ने 38 गेंदो में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली। वहीं राइली रूसो ने 37 गेंदो में 6 चौके और 6 छक्को की मदद से 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर के अंत में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना पाई। और दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अथर्व  तायडे ने 42 गेंदो में 5 चौके और 2 छक्को की मदद से 55 रन बनाए।

वहीं लियम लिविंगस्टोन ने 48 गेंदो में 5 चौके और 9 छक्को की मदद से 94 रनों की धुआंधार पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज इशांत शर्मा और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। वहीं खलील अहमद और अक्षर पटेल के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

आईपीएल 2023 के इस धमाकेदार मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का क्या हाल है आइए जानते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। दिल्ली कैपिटल्स जीत के साथ 10 अंको के साथ नौवें पायदान पर आ गई है। वहीं पंजाब किंग्स 12 अंको के साथ अभी भी आठवें पायदान पर है। हार के बाद पंजाब किंग्स लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 गुजरात टाइटंस (Q) 13 9 4 0 0 18 0.835
WLWWL
2 चेन्नई सुपर किंग्स 13 7 5 0 1 15 0.381
LWWNRL
3 लखनऊ सुपर जायंट्स 13 7 5 0 1 15 0.304
WWLNRL
4 मुंबई इंडियंस 13 7 6 0 0 14 -0.128
LWWLW
5 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12 6 6 0 0 12 0.166
WLLWL
6 राजस्थान रॉयल्स 13 6 7 0 0 12 0.140
LWLLL
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 7 0 0 12 -0.256
WLWWL
8 पंजाब किंग्स 13 6 7 0 0 12 -0.308
LWLLW
9 दिल्ली कैपिटल्स 13 5 8 0 0 10 -0.572
WLLWW
10 सनराइजर्स हैदराबाद 12 4 8 0 0 8 -0.575
LLWLW

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 631 12 409 57.36 84 154.28 48 34 7
2 शुभमन गिल GT 576 13 394 48 101 146.19 62 14 1 4
3 यश्सवी जायसवाल RR 575 13 346 47.92 124 166.18 74 26 1 4
4 डेवॉन कॉनवे CSK 498 13 370 49.8 92 134.59 58 13 5
5 सूर्यकुमार यादव MI 486 13 260 40.5 103 186.92 52 24 1 4
6 विराट कोहली RCB 438 12 333 39.82 82 131.53 40 11 6
7 डेविड वॉर्नर DC 430 13 334 33.08 65 128.74 62 5 5
8 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 425 13 290 38.64 92 146.55 33 21 2
9 इशान किशन MI 425 13 294 32.69 75 144.56 50 17 3
10 रिंकू सिंह KKR 407 13 284 50.88 58 143.31 25 25 3

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मोहम्मद शमी GT 23 13 51 4/11 306 16.74 7.55 385 2
2 राशिद खान GT 23 13 52 4/30 312 18 7.96 414 1
3 युजवेंद्र चहल RR 21 13 48.5 4/17 293 18.67 8.03 392 3
4 पीयूष चावला MI 20 13 50 3/22 300 19.15 7.66 383
5 वरूण चक्रवर्ती KKR 19 13 48.4 4/15 292 20.58 8.03 391 1
6 तुषार देशपांडे CSK 19 13 44.5 3/45 269 23.11 9.79 439
7 मोहित शर्मा GT 17 10 30.5 4/28 185 13.53 7.46 230 2
8 रवींद्र जडेजा CSK 16 13 45 3/20 270 20.31 7.22 325
9 मोहम्मद सिराज RCB 16 12 42 4/21 252 20.38 7.76 326 1
10 अर्शदीप सिंह PBKS 16 13 46.5 4/29 281 28.31 9.67 453 1

close whatsapp