क्या रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छीन लेंगे बल्लेबाज शिखर धवन? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छीन लेंगे बल्लेबाज शिखर धवन?

शिखर धवन कई मौकों पर रोहित शर्मा की जगह करते हैं वनडे में कप्तानी।

Shikhar Dhawan and Rohit Sharma. (Photo Source: Instagram)
Shikhar Dhawan and Rohit Sharma. (Photo Source: Instagram)

बल्लेबाज शिखर धवन और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सालों से टीम में साथ खेल रहे हैं, दोनों अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर है। लेकिन गब्बर अब कप्तानी के लिए अपना दावा मजबूत करते जा रहे हैं, जो रोहित के लिए खतरा हो सकता है।

शिखर धवन और रोहित पर होती है अहम जिम्मेदारी

जब भी शिखर धवन और रोहित शर्मा टीम इंडिया में एक साथ खेलते हैं, तो ये दोनों ही बल्लेबाज टीम के लिए ओपन करते हैं और दोनों ने ओपनिंग करते हुए बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए है।

शिखर धवन से डरने की जरूरत है रोहित शर्मा को?

*शिखर धवन कई मौकों पर रोहित शर्मा की जगह करते हैं वनडे में कप्तानी।
*धवन की कप्तानी में टीम ने जीती वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज।
*जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भी शिखर धवन बने है टीम इंडिया के कप्तान ।
*ऐसे में रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी पड़ सकती है खतरे में।

शिखर धवन ने रोहित शर्मा की जगह 3-0 से जीती है वनडे सीरीज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

गब्बर को अब नहीं मिलता टी-20 में मौका

दूसरी ओर शिखर धवन को अब टीम इंडिया की टी-20 में मौका नहीं मिलता है, साथ ही उन्होंने साल 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेला था। तो टेस्ट टीम का वो सालों से हिस्सा नहीं है, सिर्फ वनडे के लिए ही उन्हें टीम में शामिल किया जाता है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ये होगी टीम इंडिया

शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

close whatsapp