IPL 2023 Points Table अपडेट: GT vs MI मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: GT vs MI मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 55 रनों से जीत दर्ज की।

Gujrat Titans (Photo Source: BCCI/IPL)
Gujrat Titans (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 35वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बोर्ड पर लगाए थे। शुभमन गिल ने 34 गेंदो में 56 रन, डेविड मिलर ने 22 गेंदो में 46 रन और अभिनव मनोहर ने 21 गेंदो में 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

पहली पारी में मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनड्रॉर्फ, रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (2 रन) और इशान किशन (13 रन) पर विकेट गंवा बैठे थे।

वहीं सूर्यकुमार यादव (23 रन) और टिम डेविड जैसे बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौट गए। नेहल वढ़ेरा ने 21 गेंदो में 40 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। मुंबई इंडियंस 20 ओवर के अंत तक 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई और गुजरात टाइटंस ने 55 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

नूर अहमद ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं राशिद खान, मोहित शर्मा के नाम 2-2 विकेट और हार्दिक पांडंया के नाम एक विकेट शामिल रहा। इस धमाकेदार मुकाबले के बाद आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची की क्या स्थितियां है, आइए आपको बताते हैं-

आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद गुजरात टाइटंस 7 मैचों में 5 जीत और 10 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर आ गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अच्छे रनरेट के चलते 10 अंको के साथ पहले पायदान पर है। मुंबई इंडियंस की सात मैचों में यह चौथी हार है। टीम 6 अंको के साथ सातवें पायदान पर है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 चेन्नई सुपर किंग्स 7 5 2 0 0 10 0.662
WWWLW
2 गुजरात टाइटंस 7 5 2 0 0 10 0.580
WWLWL
3 राजस्थान रॉयल्स 7 4 3 0 0 8 0.844
LLWWW
4 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 4 3 0 0 8 0.547
LWLWW
5 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 4 3 0 0 8 -0.008
WWLWL
6 पंजाब किंग्स 7 4 3 0 0 8 -0.162
WLWLL
7 मुंबई इंडियंस 7 3 4 0 0 6 -0.620
LLWWW
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 2 5 0 0 4 -0.186
LLLLW
9 सनराइजर्स हैदराबाद 7 2 5 0 0 4 -0.725
LLLWW
10 दिल्ली कैपिटल्स 7 2 5 0 0 4 -0.961
WWLLL

आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 405 7 245 67.5 84 165.31 33 25 5
2 डेवॉन कॉनवे CSK 314 7 219 52.33 83 143.38 33 12 4
3 डेविड वॉर्नर DC 306 7 256 43.71 65 119.53 44 1 4
4 शुभमन गिल GT 284 7 199 40.57 67 142.71 32 6 3
5 विराट कोहली RCB 279 7 197 46.5 82 141.62 25 11 4
6 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 270 7 183 45 92 147.54 14 17 2
7 केएल राहुल LSG 262 7 230 37.43 74 113.91 27 3 2
8 वेंकटेश अय्यर KKR 254 7 159 36.29 104 159.75 21 16 1 1
9 ग्लेन मैक्सवेल RCB 253 7 134 42.17 77 188.81 13 23 3
10 जोस बटलर RR 244 7 168 34.86 79 145.24 24 9 3

आईपीएल 2023 पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 राशिद खान GT 14 7 28 3/31 168 16.14 8.07 226
2 मोहम्मद सिराज RCB 13 7 28 4/21 168 15.38 7.14 200 1
3 अर्शदीप सिंह PBKS 13 7 25 4/29 150 15.69 8.16 204 1
4 युजवेंद्र चहल RR 12 7 28 4/17 168 18.83 8.07 226 1
5 तुषार देशपांडे CSK 12 7 25.2 3/45 152 23.17 10.97 278
6 पीयूष चावला MI 11 7 27 3/22 162 17.45 7.11 192
7 मार्क वुड LSG 11 4 16 5/14 96 11.82 8.13 130 1
8 रवींद्र जडेजा CSK 10 7 24 3/20 144 17.6 7.33 176
9 मोहम्मद शमी GT 10 7 27 3/25 162 20.3 7.52 203
10 वरूण चक्रवर्ती KKR 10 7 25.4 4/15 154 21.2 8.26 212 1

close whatsapp