IPL 2023 Points Table अपडेट: KKR vs PBKS मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: KKR vs PBKS मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की।

Kolkata Knight Riders (Photo Source: BCCI/IPL)
Kolkata Knight Riders (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 53वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बोर्ड पर लगाए थे। शिखर धवन ने 47 गेंदो में 57 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

वरूण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं हर्षित राणा ने 3 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए और सुयश शर्मा और नीतिश राणा के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने पारी की आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह के चौके के दम पर 5 विकेट से जीत हासिल की।

कप्तान नीतिश राणा ने 38 गेंदो में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं आंद्रे रसल ने 23 गेंदो में 42 रन और रिंकू सिंह ने 10 गेंदो में 21 रनों की नाबाद पारी खेली। पंजाब किंग्स के गेंदबाज राहुल चाहर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। वहीं नाथन एलिस और हरप्रीत बरार के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

आईपीएल 2023 के इस धमाकेदार मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की सूची का क्या हाल है, आइए जानते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में 10 अंको के साथ पांचवे पायदान पर आ गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी भी प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखी हुई है। वहीं पंजाब किंग्स हार के बाद 10 अंको के साथ सातवें पायदान पर है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 गुजरात टाइटंस 11 8 3 0 0 16 0.951
WWLWW
2 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 4 0 1 13 0.409
WNRLLW
3 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 5 5 0 1 11 0.294
LNRLWL
4 राजस्थान रॉयल्स 11 5 6 0 0 10 0.388
LLLWL
5 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 5 6 0 0 10 -0.079
WWLWL
6 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 5 5 0 0 10 -0.209
LWLWW
7 पंजाब किंग्स 11 5 6 0 0 10 -0.441
LLWLW
8 मुंबई इंडियंस 10 5 5 0 0 10 -0.454
LWWLL
9 सनराइजर्स हैदराबाद 10 4 6 0 0 8 -0.472
WLWLL
10 दिल्ली कैपिटल्स 10 4 6 0 0 8 -0.529
WWLWW

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 511 10 324 56.78 84 157.72 40 29 5
2 यशस्वी जायसवाल RR 477 11 297 43.36 124 160.61 62 21 1 3
3 शुभमन गिल GT 469 11 327 46.9 94 143.43 49 13 4
4 डेवॉन कॉनवे CSK 458 11 329 57.25 92 139.21 54 13 5
5 विराट कोहली RCB 419 10 310 46.56 82 135.16 39 11 6
6 जोस बटलर RR 392 11 273 35.64 95 143.59 42 14 4
7 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 384 11 259 42.67 92 148.26 27 21 2
8 काइल मेयर्स LSG 359 11 236 32.64 73 152.12 35 22 4
9 शिखर धवन PBKS 349 8 243 58.17 99 143.62 47 10 3
10 रिंकू सिंह KKR 337 11 223 56.17 58 151.12 21 21 2

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मोहम्मद शमी GT 19 11 43 4/11 258 16.37 7.23 311 1
2 राशिद खान GT 19 11 44 3/14 264 18.74 8.09 356
3 तुषार देशपांडे CSK 19 11 38.2 3/45 230 20.84 10.33 396
4 पीयूष चावला MI 17 10 39 3/22 234 16.47 7.18 280
5 वरूण चक्रवर्ती KKR 17 11 41.4 4/15 250 19.24 7.85 327 1
6 युजवेंद्र चहल RR 17 11 40.5 4/17 245 19.41 8.08 330 2
7 अर्शदीप सिंह PBKS 16 11 40.5 4/29 245 25 9.8 400 1
8 रविंद्र जडेजा CSK 15 11 39 3/20 234 19.2 7.38 288
9 मोहम्मद सिराज RCB 15 10 37 4/21 222 19 7.7 285 1
10 रविचंद्रन अश्विन RR 14 11 41 2/23 246 21.64 7.39 303

close whatsapp