मुंबई इंडियंस

IPL 2024: ऐसे Video शेयर करके आखिर क्या साबित करना चाहती है हार्दिक की MI?

बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले मस्ती के मूड में नजर आए रोहित और ईशान।

Rohit Sharma and Ishan Kishan. (Photo Source: MI/Instagram)
Rohit Sharma and Ishan Kishan. (Photo Source: MI/Instagram)

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं, लेकिन इस बार ये टीम गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल जब से फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है तब से इस फैंस इस फ्रेंचाइजी को काफी ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में एक खबर और सामने आई थी जिसमें ये दावा किया गया था कि, टीम में अब दो गुट बन गए हैं जिसमें से एक पक्ष रोहित को सपोर्ट कर रहा है तो वहीं दूसरा हार्दिक को।

इस खबर के आने के बाद से फ्रेंचाइजी लगातार अपने सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करके इन सब अफवाहों को गलत साबित करना चाह रही है। इसी कड़ी में उन्होंने अब एक और वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो रोहित शर्मा, ईशान किशन और पीयूष चावला कार रेसिंग गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित, ईशान और चावला ने खेला वीडियो गेम

इसमें तीनों खिलाड़ी रिमोट-नियंत्रित कारों के साथ रेस लगाने की कोशिश कर रहे हैं और मजेदार टिप्पणियां कर रहे थे। इसमें रोहित शर्मा की कार बार-बार टकरा रही है और रास्ता बदल देती है। वहीं पीयूष चावला की कार तो उल्टी ही दिशा में जाती नजर आती है जिस पर तीनों खिलाड़ी एक दूसरे के खूब मजे लेते नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

आपको बता दें कि, मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है। आपको बता दें कि, शुरुआती लगातार तीन मैच  हारने के बाद, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की, उस जीत के बाद से  निश्चित रूप से टीम के प्लेयर्स का कॉन्फिडेन्स बढ़ा होगा।

टीम का अब अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है। ऐसे में मुंबई के फैंस चाहेंगे कि, उनकी टीम जीत का सिलसिला जारी रखे।

close whatsapp