IPL 2023 Points Table अपडेट: RCB vs GT मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: RCB vs GT मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

RCB vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)
RCB vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 70वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बोर्ड पर लगाए थे।

विराट कोहली ने 61 गेंदो में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने (28 रन), माइकल ब्रेसवेल (26) और अनुज रावत ने 23 रनों की पारी खेल अहम योगदान दिया।

गुजरात टाइटंस के गेंदबाज नूर अहमद ने 4 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया। वहीं मोहम्मद शमी, यश दयाल और राशिद खान के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने पांच गेंदे शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की।

शुभमन गिल ने 52 गेंदो में 5 चौके और 8 छक्को की मदद से 104 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं विजय शंकर ने 35 गेंदो में 53 रनों की पारी खेल जीत में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल 2023 में 21 मई को हुए दो धमाकेदार मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का क्या हाल है आइए जानते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम ने 14 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर जगह बनाई है। वहीं गुजरात टाइटंस ने 14 मैचों में 10 जीत और 20 अंको के साथ लीग स्टेज को खत्म किया है। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह पक्की है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 गुजरात टाइटंस(Q) 14 10 4 0 0 20 0.809
WWLWW
2 चेन्नई सुपर किंग्स (Q) 14 8 5 0 1 17 0.805
WLWWNR
3 लखनऊ सुपर जायंट्स (Q) 14 8 5 0 1 17 0.118
WWWLNR
4 मुंबई इंडियंस (Q) 14 8 6 0 0 16 -0.044
WLWWL
5 राजस्थान रॉयल्स 14 7 7 0 0 14 0.148
WLWLL
6 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 7 7 0 0 14 0.135
LWWLL
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 14 6 8 0 0 12 -0.239
LWLWW
8 पंजाब किंग्स 14 6 8 0 0 12 -0.304
LLWLL
9 दिल्ली कैपिटल्स 14 5 9 0 0 10 -0.808
LWLLW
10 सनराइजर्स हैदराबाद 14 4 10 0 0 8 -0.590
LLLLW

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 730 14 475 56.15 84 153.68 60 36 8
2 शुभमन गिल GT 680 14 446 56.67 104 152.47 67 22 2 4
3 विराट कोहली RCB 639 14 457 53.25 101 139.82 65 16 2 6
4 यश्सवी जायसवाल RR 625 14 382 48.08 124 163.61 82 26 1 5
5 डेवॉन कॉनवे CSK 585 14 422 53.18 92 138.63 69 16 6
6 डेविड वॉर्नर DC 516 14 392 36.86 86 131.63 69 10 6
7 सूर्यकुमार यादव MI 511 14 276 42.58 103 185.14 56 24 1 4
8 ऋतुराज गायकवाड़  CSK 504 14 340 42 92 148.24 36 28 3
9 रिंकू सिंह KKR 474 14 317 59.25 67 149.53 31 29 4
10 हेनरिक क्लासेन SRH 448 12 253 49.78 104 177.08 32 25 1 2
11 इशान किशन MI 439 14 306 31.36 75 143.46 51 18 3

 

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मोहम्मद शमी GT 24 14 55 4/11 330 17.67 7.71 424 2
2 राशिद खान GT 24 14 56 4/30 336 18.25 7.82 438 1
3 युजवेंद्र चहल RR 21 14 52.5 4/17 317 20.57 8.18 432 3
4 पीयूष चावला MI 20 14 54 3/22 324 21.1 7.81 422
5 वरूण चक्रवर्ती KKR 20 14 52.4 4/15 316 21.45 8.15 429 1
6 तुषार देशपांडे CSK 20 14 48.5 3/45 293 23.25 9.52 465
7 मोहम्मद सिराज RCB 19 14 50 4/21 300 19.74 7.5 375 1
8 रवींद्र जडेजा CSK 17 14 49 3/20 294 22.06 7.65 375
9 मोहित शर्मा GT 17 11 34.5 4/28 209 16.71 8.15 284 2
10 अर्शदीप सिंह PBKS 17 14 50.5 4/29 305 29 9.7 493 1

close whatsapp